ऐसी चाय जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, हेल्थ के लिए है फायदेमंद

इसमें कैफीन की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए हेल्थ के हिसाब से बेहतर होती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 20, 2018 7:52 PM IST

दुनियाभर में पानी के बाद अगर सबसे ज्यादा कोई पेय पदार्थ लोग पीते हैं तो वह चाय है। आप चाय की कई किस्मों के बारे में जानते होंगे लेकिन क्या सफेद चाय के बारे में सुना है। सफेद चाय के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसकी कीमत अन्य चायों से ज्यादा होती है। आप कहीं यह तो नहीं सोच रहे हैं कि हम दूध में कम चाय की पत्ती डालकर बनने वाली चाय को सफेद चाय कह रहे हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है यह स्वभाव व उत्पादन से ही सफेद चाय होती है।

क्या है सफेद चाय

यह भी अन्य चाय की तरह चाय के पेड़ से ही पैदा होती है। इसे हम ताजा या कम प्रोसेस्ड चाय कह सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह चाय के नयी कलियों के रेशों के कारण इस रूप में होती है। नयी कलियों के रेशे सफेद होते हैं जिनका प्रभाव इसमें ज्यादा होता है इसलिए इसे सफेद चाय कहते हैं।

ऐतिहासिक रूप से अगर जाना जाय तो यह कोई नयी बात नहीं है कि सफेद चाय अभी की कोई खोज है। चीन में सोंग वंश कै शासनकाल में सफेद चाय का उल्लेख मिलता है। उस दौर में इसका उपयोग आमलोग नहीं करते थे यह शाही परिवार के उपयोग की वस्तु थी।

सफेद चाय के फायदे

डायट क्लिनिक की चीफ डायटिशियन शीला सेहरावत कहती हैं कि ''चाय एक प्राकृतिक उत्पाद है इसका उपयोग फायदेमंद होता है लेकिन उसकी एक नियत मात्रा हो। सफेद चाय के बारे में यह बात होती है की यह कम प्रोसेस्ड होती है इसलिए यह अन्य चाय की तुलना में हेल्थ के लिए ज्यादा ठीक होती है।''

इस चाय का स्वाद और खुशबू लाजवाब होता है। यह कैलेस्ट्राल को कम करने तथा ब्लड प्रेशर को नियमित करने में भी मददगार होती है। इसकी सबसे खास बात यह होती है कि इसमें कैफीन की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए हेल्थ के हिसाब से बेहतर होती है।

इसका फायदा वजन घटाने के दौरान भी मिलता है। इसका उपयोग दूध के साथ-साथ सिर्फ पानी या नींबू और अदरक के साथ भी किया जा सकता है। इस चाय का सेवन दो से तीन कप दिन में किया जा सकता है।

चित्रस्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source