बिना मांस-मछली के कैसे बढ़ाएं विटामिन B12? डॉक्टर बता रहे हैं शाकाहारियों के लिए ये 5 फूड्स
Foods to Boost Vitamin B12 Naturally: शाकाहारियों में ज्यादा विटामिन बी12 की कमी देखी जाती है। इस पोषक तत्व की कमी को शाकाहारी फूड्स से भी पूरा किया (Vitamin B12 Ki Kami Ko Kaise Poora Karein) जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
Written by Ashu Kumar Das|Published : January 21, 2026 9:49 AM IST
Foods to Boost Vitamin B12 Naturally: भारत में शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12 की कमी होना बहुत ही आम बात है। डॉक्टर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार भारत में 70% से अधिक शाकाहारी लोगों में Vitamin B12 की कमी पाई जाती है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर छपी एक रिसर्च बताती है कि उत्तर भारतीय आबादी में विटामिन B12 की कमी 47% है। डायबिटीज वाले लोगों में आम लोगों की तुलना में विटामिन B12 का लेवल ज्यादा होता है। इसके बावजूद शाकाहारी डायबिटीज के मरीजों में विटामिन बी12 की कमी पाई जाती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं शाकाहारी लोग कैसे विटामिन बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।
Vegetarian लोगों के लिए Vitamin B12 से भरपूर फूड्स
दिल्ली के PSRI हॉस्पिटल की हेड ऑफ डायटेटिक्स डॉ. शालिनी ब्लिस बता रही हैं कौन से शाकाहारी फूड्स हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके Vitamin B12 की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है।
दूध (Milk) - Vitamin B12 की कमी को पूरा करने के लिए शाकाहारी लोगों के लिए दूध सबसे बेस्ट ऑप्शन है। दूध में कैल्शियम और Vitamin B12 दोनों ही पर्याप्त मात्रा में होता है। दूध नसों और हड्डियों को मजबूत करता है। डाइटिशियन सलाह देती हैं कि Vitamin B12 की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना 1 से 2 गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। दूध के सभी पोषक तत्व हमें मिले इसके लिए दूध को गुनगुना ही पीना चाहिए।
दही- दूध के बाद Vitamin B12 की कमी को पूरा करने में शाकाहारी लोगों की मदद दही कर सकता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स Vitamin B12 के अवशोषण को बेहतर बनाते हैं। रोजाना दही खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और ये गैस व पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों को भी दूर करता है। Vitamin B12 को पूरा करने के लिए रोजाना लंच में 1 कटोरी दही जरूर खाएं। दही खाते समय उसमें चीनी, नमक या कोई भी अन्य मसाला मिलाने से बचें।
फोर्टिफाइड अनाज और फूड्स- डाइटिशियन बताती हैं कि वर्तमान में मार्केट में कई ऐसे अनाज और फूड्स मौजूद हैं, जिनमें Vitamin B12 पाया जाता है। फोर्टिफाइड सीरियल्स, सोया मिल्क और प्लांट-बेस्ड मिल्क में Vitamin B12 होता है। शाकाहारी लोगों के लिए ये फूड्स B12 की कमी को पूरा करने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। बाजार से किसी भी अनाज या फूड का पैकेट खरीदते समय ध्यान दें कि उस पर फोर्टिफाइड लिखा है या नहीं।
पनीर- शाकाहारी लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है। लेकिन पनीर में Vitamin B12 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डाइटिशियन का कहना है कि बच्चे, बुजुर्ग, शारीरिक कमजोर की सामना करने वाले शाकाहारी लोगों को विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में पनीर को जरूर शामिल करना चाहिए। पनीर को आप सलाद, सब्जी या रॉ भी खा सकते हैं।
सोया मिल्क और प्लांट मिल्क- जिन लोगों को दूध से एलर्जी है, वो Vitamin B12 के लिए सोया मिल्क, बादाम मिल्क और ओट्स मिल्क पी सकते हैं। सोया मिल्क और प्लांट मिल्क के पैकेट को बाजार से खरीदते समय ध्यान दें कि उस पर फोर्टिफाइड लिखा है या नहीं। विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए दिन में बार 1 गिलास सोया या प्लांट बेस्ट मिल्क पी सकते हैं।
Highlights
शाकाहारियों में Vitamin B12 की कमी आम है।
Vitamin B12 की कमी को पूरा करने के लिए दूध पिएं।
सोया मिल्क भी Vitamin B12 की कमी को पूरा करता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.