कैल्शियम का खज़ाना हैं ये शाकाहारी चीज़ें !

आप इन्हें अपने नियमित भोजन में शामिल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 13, 2018 3:26 PM IST

आजकल छोटे छोटे बच्चे भी हड्डियों के कमजोर होने की समस्या से परेशान होते हैं। हड्डियों के कमजोर होने की वजह से लोगों के जोड़ों में दर्द और अकड़न होने लगती है। हड्डियों के कमज़ोर होने का कारण शरीर में कैल्शियम की कमी का होना होता है। इसलिए आज हम आपको खाने पीने की कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बता रहे हैं, जो कैल्शियम से भरपूर होती हैं। आप इन्हें अपने नियमित भोजन में शामिल करें और अपने परिवार के लोगों की सेहत को बेहतर बनाएं।

1- दूध: अगर आप अपने शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो रोजाना एक गिलास दूध पीएं। एक गिलास दूध पीने से हमारे शरीर को आवश्यक मात्रा में कैल्शियम प्राप्त होता है। साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी की संभावना भी कम हो जाती है।

2- चीज़: इसमें भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें अन्य पोषक तत्व की मात्रा भी काफी ज़्यादा होती है। अगर आप नियमित चीज़ खाते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां मज़बूत बन सकती हैं।

3- हरी सब्जियां: पत्तेदार सब्जियों खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- सरसों, ब्रोकोली, पालक आदि कैल्शियम से भरपूर सब्जियां हैं।

4- ड्राई फ्रूट्स: अपने शरीर से कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रोजाना ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें. ड्रायफ्रूट्स जैसे- अखरोट, बादाम, पिस्ता, और काजू खाने से हड्डियों की मज़बूती बढ़ती है।

स्रोत -Samacharbharti.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source