एक्सरसाइज के बाद शाकाहारी लोगों का डाइट प्लान

एक्सरसाइज हो या वर्कआउट दोनों ही स्थिति में हेल्दी डाइट प्लान बहुत जरूरी होता है. क्योंकि एक्सरसाइज का सही प्रभाव तभी होता है जब जरूरी पोषक तत्व मिलें. अगर आप सुबह के समय एक्सरसाइज या सैर पर जाते हैं, तो आपको हेल्दी डाइट प्लान की जरूरत होती है. एक्सरसाइज के बाद शाकाहारी लोगों को डाइट प्लान की सबसे ज्यादा परेशानी होती है. लेकिन शाकाहारी डाइट प्लान में ऐसे बहुत से फूड हैं, जो सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं. हम यहां पर 4 ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं जो सुबह के समय एक्सरसाइज या वर्कआउट के बाद खाना लाभदायक होता है. 

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 12, 2019 8:23 PM IST

एक्सरसाइज हो या वर्कआउट दोनों ही स्थिति में हेल्दी डाइट प्लान बहुत जरूरी होता है. क्योंकि एक्सरसाइज का सही प्रभाव तभी होता है जब जरूरी पोषक तत्व मिलें. अगर आप सुबह के समय एक्सरसाइज या सैर पर जाते हैं, तो आपको हेल्दी डाइट प्लान की जरूरत होती है. एक्सरसाइज के बाद शाकाहारी लोगों को डाइट प्लान की सबसे ज्यादा परेशानी होती है. लेकिन शाकाहारी डाइट प्लान में ऐसे बहुत से फूड हैं, जो सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं. हम यहां पर 4 ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं जो सुबह के समय एक्सरसाइज या वर्कआउट के बाद खाना लाभदायक होता है.

अंकुरित चना व मूंग 

कोई भी अनाज अंकुरित करके खाना सेहत के लिए अच्छा होता है. चना और मूंग को सुपरफूड कहा जाता है. क्योंकि दोनों एक साथ मिलकर शरीर को सभी तरह के विटामिन और पोषक तत्व देने का कम करते हैं. अंकुरित चना खाने से शरीर को विटामिन बी 12 की भी पर्याप्त मात्रा मिल जाती है. फाइबर और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा के लिए रोजाना सुबह एक्सरसाइज के बाद अंकुरित चना व मूंग खाना फायदेमंद होता है.

मौसमी व अनार का जूस 

अगर आप सुबह के समय एक्सरसाइज के बाद तुरंत एनर्जी और पानी की कमी पूरी करना चाहते हैं, तो ये दो जूस आपके लिए बहुत कारगर होते हैं. वर्कआउट के बाद अनार और मौसमी का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. इसके अलावा विटामिन और पोषक तत्व शरीर को तुरंत राहत देते हैं.

ओटमील व दलिया 

सुबह या शाम के बाद जब आप एक्सरसाइज करके आएं तो नाश्ते या भोजन के तौर पर ओटमील का सेवन कर सकते हैं. ओटमील अगर आप रोजाना नहीं खा सकते हैं तो दलिया का सेवन करें. दलिया आप दूध के साथ या नमकीन दलिया भी खा सकते हैं.

बादाम और दूध 

सुबह के समय एक्सरसाइज करने वाले लोगों के लिए यह सबसे अच्छा नाश्ता माना जाता है. दूध में सभी तरह पोषक तत्व पाये जाते हैं, बादाम मिलाने से इसकी पोषण शक्ति और बढ़ जाती है. एक्सरसाइज के बाद दूध और बादाम का सेवन शाकाहारी डाइट प्लान का सबसे अच्छा आहार माना जाता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source