Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
अगर डाइट के हिसाब से देखें तो दुनिया आमतौर पर दो तरह की डाइट फॉलो करती है। पहली नॉनवेजिटेरियन डाइट और दूसरी वेजिटेरियन डाइट। क्योंकि नॉनवेजिटेरियन डाइट अधिक टेस्टी और यम्मी दिखती है इसलिए लोग उस ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। लेकिन अगर स्वास्थ्य लाभों की बात की जाए तो सिंपल लगने वाली वेजिटेरियन डाइट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। हालांकि बीते कुछ समय ये देखा जा रहा है कि लोग अपनी डाइट को लेकर बहुत सीरियस हो रहे हैं और वेजिटेरियन, प्लॉंट बेस्ड व वेगन डाइट की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको नॉनवेजिटेरियन डाइट की तुलना में वेजिटेरियन डाइट के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये लाभ
कई रिसर्च में यह साफ हो चुका है वेजिटेरियन डाइट हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। नॉवेज या रेड मीट हृदय स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। जबकि फल और सब्जियों का सेवन हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और अन्य हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। हालांकि अब तक कोई ऐसी रिसर्च या विशिष्ट प्रमाण नहीं है जो यह साबित करता है कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए एक शाकाहारी भोजन, मांसाहारी से बेहतर है।
क्योंकि वेजिटेरियन डाइट में फल और सब्जियों की मात्रा अधिक होती है और ये विटामिन सी, डी जैसे विटामिन के साथ ही जिंक से भी भरपूर होते हैं ऐसे में ये सभी तत्व मिलकर आपकी इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। कहा जाता है कि शाकाहारी भोजन इंफेक्शन के खतरे को भी कम करता है।
यूं तो कैंसर होने के अपने अलग कारण होते हैं, लेकिन कई रिसर्च में यह दावा किया गया है कि नॉनवेज डाइट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है। जबकि कुछ अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग शाकाहारी आहार लेते हैं उनमें कैंसर होने की संभावना कम होती है। हालांकि, दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन फिर भी शोधकर्ता कहते हैं कि वेजिटेरियन डाइट कैंसर से बचाव में अहम भूमिका निभाती है।
आजकल न सिर्फ वृद्धों में बल्कि युवाओं में भी टाइप 2 डायबिटीज बहुत सामान्य हो गया है। ऐसे में रिसर्च से पता चला है कि टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में वेजिटेरियन या प्लांट-बेस्ड डाइट बड़ी भूमिका निभाती है। फल, सब्जियां, नट्स, बीज आदि में फाइबर की उच्च मात्रा होती है जो शाकाहारी भोजन का एक महत्वपूर्ण घटक बनाती हैं। इसलिए वेजिटेरियन डाइट लेने का एक लाभ यह भी है।
वेजिटेरियन फूड पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ऐसे में इनके सेवन से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और इनकी कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना भी कम होती है। लगभग सभी वेज फूड में विटामिन डी, बी 12 और अन्य शामिल होते हैं। जो शरीर की कमियों और अन्य बीमारियां के खतरे को कम करते हैं।