... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 10, 2020 10:45 AM IST
पुरुषों के लिए शाकाहारी डाइट चार्ट जो आसानी से वजन कम करता है.
Diet chart for weight loss for male vegetarian: पुरुषों के लिए शाकाहारी डाइट चार्ट की बात इसलिए की जा रही है, क्योंकि जो लोग शाकाहारी हैं और मोटापा के शिकार हो गये हैं. अगर उनको वजन कम करना (Weight Loss) हो तो उनका डाइट प्लान (Diet Plan) कैसा होना चाहिए ? हम यहां पर पुरुषों के लिए शाकाहारी डाइट चार्ट (Diet Chart for Weight Loss) जो वजन कम करने में भी मददगार है. यह डाइट चार्ट शाकाहारी पुरुषों को बेहतर पोषण के साथ वजन कम करने में सहायक होता है.
वजन बढ़ने के बाद मोटापा के शिकार इंसान को हेल्दी डाइट की जरूरत होती है. हेल्दी डाइट को आप वेट लॉस डाइट में कैसे बदल सकते हैं ? यह सवाल भी आपके मन में आ सकता है. अगर आप वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट (Diet Chart for Weight Loss for male in india) बनना चाहते हैं तो आप अपने अनुसार डाइट चार्ट बना सकते हैं. इसके अलावा अगर आप स्पेशल वेट लॉस डाइट चार्ट (Best Diet Chart for Weight Loss) किसी डाइट एक्सपर्ट से बनवाना चाहते हैं तो वह भी आप कर सकते हैं.
कुछ बातों को अगर आप ध्यान में रखें तो आसानी वजन कम करने वाले डाइट चार्ट (Healthy Diet Chart for Weight Loss) को बना सकते हैं. एक शोध की मानें तो शाकाहारी लोग ज्यादा उम्र तक जीते हैं. हम यहां पर शाकाहारी वेट लॉस डाइट चार्ट बता रहे हैं. वजन घटाने वाला शाकाहारी डाइट चार्ट बनाना बेहद आसान हैं. आइए जानते हैं...
अपने दिन के खाने को मुख्य रूप से तीन भागों में बांट लें.
एक सामान्य इंसान को पूरे दिन में 1500 से 1800 कैलोरी की जरूरत होती है.
नाश्ता, दोपहर का खाना और रात के खाने को 300 से 350 कैलोरी के हिसाब से चुनें.
चाय की जगह ग्रीन टी और कॉफी का चयन कर सकते हैं.
वजन घटाने के लिए पूरे दिन के लिए डाइट चार्ट बनाना होता है. अगर आप अपने शरीर के हिसाब से डाइट चार्ट बनना चाहते हैं तो उसके हिसाब से मात्रा का चयन कर लें. आइए जानते हैं पूरे दिन का वेट लॉस डाइट चार्ट कैसा होना चाहिए.
पानी पिएं, हो सके तो कम से कम दो गिलास और ज्यादा से ज्यादा एक लीटर. पानी हल्का गुनगुना होगा तो अच्छी बात है वरना जैसा आपको ठीक लगे.
वजन घटाने के लिए नाश्ते में आप ओट्स ब्रेकफास्ट का चयन कर सकते हैं. ओट्स में आप लहसुन, दालचीनी और कलौंजी डालकर बाना सकते हैं.
ओट्स अगर नहीं खाना चाहते हैं तो दलिया ले सकते हैं. सब्जियों के साथ दलिया बनाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा.
कॉर्नफ्लेक्स और डबल टोंड दूध.
कभी कभी आप नाश्ते में दही के साथ उबला आलू भी ले सकती हैं. इसमें हरा धनिया भी डाल लिया करें.
पांच से दस बादाम, साथ में कॉफी या ग्रीन टी या अदरक, तुलसी, दालचीनी, इलाइची वगैरा की चाय बस इसमें चीनी की बजाए शुगर फ्री हो.
ऊपर के इन चार नाश्तों को आप अलग-अलग दिन अपना सकते हैं. वैसे वजन घटाने में नाश्ते की मुख्य भूमिका होती है, यह तो आप जानते ही हैं.
एक कटोरी ब्राउन राइस, सलाद, दाल, मल्टी ग्रेन आंटे की एक या दो रोटी.
कोई वेज सूप या भुने चने के साथ चाय या कॉफी या ग्रीन टी. चाहें तो स्प्राउट भी ले सकती हैं.
एक कटोरा वेज सूप, एक कटोरा सलाद, या एक बड़ा कटोरा पपीता या एक कटोरा भरकर सब्जियां इसमें लहसुन, प्याज जरूर हो.