Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Is a vegetable that can be eaten raw : सब्जियां हेल्थ के लिए कितनी फायदेमंद होती है, यह बताने की जरूरत नहीं है। कहा जाता है कि सब्जियों को ज्यादा पकाकर नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पकाने से सब्जियों के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सब्जियों को कच्चा खाना भी नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, कुछ सब्जियों में नेचुरल टॉक्सिन, हानिकारक बैक्टीरिया और ऐसे कंपाउंड्स हो सकते हैं, जो बिना पकाए खाने से हानिकारक हो सकते हैं।
बता दें कि कच्ची सब्जियों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, तो खाने पर उल्टी, चक्कर आने, गैस बनने, व एसिडिटी होने का कारण बन सकते हैं। ऐसे में इस तरह के हानिकारक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों को खाने से परहेज करें। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कच्चा खाने से बचना चाहिए।
कच्चा आलू वैसे तो खाना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन यह कच्चा खाना भी नहीं चाहिए। दऱअसल, आलू में सोलानिन नाम का एक नैचुरल टॉक्सिन होता है। अगर आलू कच्चा होता है या फिर अंकुरित होता है, तो उसमें यह टॉक्सिन पाया जाता है। ऐसे में इस तरह के आलू को खाने से सिरदर्द, उल्टी व चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में कच्चे आलू के साथ-साथ हरे या फिर अंकुरित आलू को खाने से भी परहेज करना चाहिए।
बैंगन में भी सोलानिन होता है, जिसकी वजह से बैंगन भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। अगर आप कच्चा बैंगन या फिर अधपका बैंगन खाते हैं, तो इससे पेट खराब, गलेमें जलन और फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में बैंगन की सब्जी को अच्छे से पकाकर ही खानी चाहिए। इसके अलावा, बैंगन खाने से कुछ लोगों को गैस बनने की समस्या भी हो जाती है, जो ऐसे लोगों को बैंगन खाने से परहेज करना चाहिए।
वैसे तो कुछ तरह के मशरूम को कच्चा भी खाया जा सकता है, लेकिन कई तरह के मशरूम ऐसे होते हैं, जो कच्चे खाना नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि कुछ मशरूम में ऐसे कंपाउंड्स होते हैं, जो पचाने में मुश्किल होते हैं। ऐसे मशरूम को खाने से पेट में जलन, उल्टी और एलर्जी हो भी सकती है। इसलिए मशरूम को पकाकर ही खाना खाना चाहिए।
पालक को अक्सर लोग सलाद के रूप में भी खाते हैं, लेकिन पालक को कच्चा खाने से कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। दरअसल, कच्चे पालक में ऑक्सालिक एसिड होता है, जो कैल्शियम के ऑब्जर्प्शन में दिक्कत पैदा करता है। इससे किडनी स्टोन, जोड़ों में दर्द और मिनरल की कमी की समस्या हो सकती है। ऐसे में पालक को पकाकर ही खाना चाहिए। वहीं, जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है, उन्हें कच्चे पालक के सेवन से परहेज करना चाहिए।