कौन सी सब्जी बादी होती है? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें किन सब्जियों से बढ़ जाती है गैस और बदहजमी की परेशानी

Badi Karne Wali Sabjiyan : बादी करने वाली सब्जियों का सेवन करने से पेट में दर्द, गैस, अपच जैसी परेशानी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी सब्जियां बादी करती हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 3, 2023 9:52 AM IST

Badi Karne Wali Sabjiyan : बादी जैसे शब्द आपने कई बार सुने होंगे। मुख्य रूप से आपने अपनी दादी-नानी के मुंह से जरूरी सुना होगा कि ‘अरबी और बैंगन सब्जियां बादी करती हैं, इसलिए मैं नहीं खाती हूं।’ लेकिन क्या आपने जाना है कि आखिर बैंगन और अरबी जैसी सब्जियां बादी क्यों करती हैं? बादी क्या होती है? अगर नहीं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में बादी करने वाली सब्जियों के बारे में बताएंगे। बादी शब्द का अर्थ शरीर में जमा गंदगी से होता है। अगर शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाए, तो कई तरह की समस्याएं जैसे- बदहजमी, गैस, शरीर का टूटना, आलस होना जैसी स्थिति से जूझना पड़ता है। ऐसे में बादी सब्जियों से दूरी बनाकर रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं बादी करने वाली सब्जियां कौन-कौन सी ( Baadi Vegetables Name List ) होती हैं?

बादी करने वाली सब्जियां - Badi Karne Wali Sabjiyan

बादी करने वाली सब्जियों से स्वास्थ्य को कई तरह की समस्याओं हो सकती हैं। ऐसे आपको इन सब्जियों से दूरी बनाने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

बादी कर सकता है टमाटर 

टमाटर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। लेकिन अगर आपको गैस, अपच जैसी परेशानी है, तो टमाटर का सेवन न करें। यह आपको बादी की परेशानी बढ़ा सकती है, जिसकी वजह से आपको गैस, अपच, उल्टी, शरीर में सुस्ती जैसी परेशानी बढ़ सकती है। 

बैंगन होती है बादी

बैंगन भी बादी करने वाली सब्जियों की लिस्ट में शामिल है। इससे कई लोगों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि यह आपके शरीर की प्रवृति पर निर्भर करती है कि यह आपके लिए बादी है या नहीं। 

फूलगोभी और पत्तागोभी

फूलगोली और पत्तागोभी जैसी सब्जियों के सेवन से आपकी बादी की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको बादी बढ़ जाती है, तो गोभी और फूलगोभी का सेवन न करें। इससे आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। 

पनीर भी कर सकती हैं बादी

पनीर स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है। हालांकि, इसे हरी सब्जियों में जोड़ा नहीं जाता है। लेकिन अगर आपको खाने पीने की चीजें बादी करती हैं, तो इसका सेवन न करें। इससे आपकी बादी की परेशानी बढ़ सकती है। 

बादी करने वाली सब्जियों का सेवन करने से शरीर को कई तरह की परेशानी हो सकती है। इसलिए इसका सेवन करने से बचना चाहिए। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source