कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत हैं ठंड में मिलने वाली ये 4 सब्ज़ियां

कैल्शियम एक ऐसा तत्व है जो हमारी हड्डियों, नाखूनों, बालों और शरीर की सेहत के लिए बहुत आवश्यक होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 21, 2018 5:09 PM IST

आयरन, पोटैशियम और विटामिन्स के लिए हम प्रकृति द्वारा उपलब्ध करायी गयी सब्ज़ियों और फलों का सेवन करते हैं। ये नैचुरल फूड न केवल आपको पोषक तत्व प्रदान करते हैं बल्कि आपके भोजन में वेरायटी भी जोड़ते हैं। कैल्शियम एक ऐसा तत्व है जो हमारी हड्डियों, नाखूनों, बालों और शरीर की सेहत के लिए बहुत आवश्यक होता है। सर्दियों में हमारे आसपास ऐसी बहुत-सी सब्ज़ियां उपलब्ध हैं जो आप अपने भोजन में शामिल कर कैल्शियम की दैनिक ज़रूरत पूरी कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही सब्ज़ियों के बारे में-

  1. मेथी- मेथी की हरी पत्तियां और दाने दोनो कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। यह सब्ज़ी डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए बहुत अच्छी है। साथ ही यह आपकी स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। 100 ग्राम मेथी के पत्तों में 305 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसीलिए सर्दियों के मौसम में मेथी खाना ना भूलें।
  2. अरबी के पत्ते- आलूवड़ी या पात्रा खाने के शौकिन लोगों के लिए अरबी के पत्ते एक अज़ीज सब्ज़ी है। ठंड के मौसम में यह पत्तियां बाज़ार में आसानी से उपलब्ध होती हैं। जिन्हें आप अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। इसकी करी और पकौड़े बनाए जा सकते हैं।
  3. फूलगोभी के डंठल- फूलगोभी सर्दियों की एक मौसमी सब्ज़ी है जो बहुत पौष्टिक होती है। गोभी के फूल तो हम सब्ज़ी में इस्तेमाल करते हैं पर आमतौर पर इसके ठंडल फेंक दिए जाते हैं। लेकिन फूलगोभी के डंठल कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक 100 ग्राम फूलगोभी के डंठलों में लगभग 600 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसीलिए अगली बार जब भी फूलगोभी की सब्ज़ी बनाएं तो साथ में डंठलों को भी छिलकर साफ करें और सब्ज़ी के साथ पकाएं।
  4. ब्रोकोली- 100 ग्राम ब्रोकोली से आपको लगभग 118 मिली ग्राम कैल्शियम प्राप्त हो सकता है। आप इसका इस्तेमाल सलाद, सूप या सब्ज़ी बनाने में भी कर सकते हैं। इसके अलावा पिज्ज़ा, पास्ता और नूडल्स जैसे फास्ट फूड को थोड़ा हेल्दी बनाने के लिए आप ब्रोकोली का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source