
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 28, 2019 6:40 PM IST
कुछ सब्जियों के छिलकों को फेंके नहीं, खाएंगे तो होंगे कई फायदे। © Shutterstock
सब्जी तो आप सभी लोग खाते होंगे और सब्जी बनाते समय उसके छिलके को फेंक देते होंगे। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों के छिलके सेहत के लिए काफी हेल्दी (benefit of vegetables peels) होते हैं? यदि आप सब्जी खाते हैं, तो हेल्दी पोषक तत्व आपको कुछ सब्जी के छिलकों से भी प्राप्त हो जाएंगे। इनके सेवन से आप कई तरह के रोगों से बचे रह सकते हैं। यदि आप कुछ सब्जियों को उनके छिलके के साथ खाते हैं, तो इसका आपको अधिक लाभ पहुंचेगा। जानें, किन सब्जियों को छिलका सहित (benefit of vegetables peels) खाना चाहिए...
आलू की सब्जी हम सभी हर दिन खाते हैं, लेकिन हम सभी इसके छिलके फेंक देते हैं। आलू पोटैशियम का मुख्य स्रोत होता है। पोटैशियम शरीर को रासायनिक प्रतिक्रियाओं को पूरा करने में मदद करता है। आलू खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, तो इसके छिलके में भी कई सेहतमंद गुण छिपे होते हैं। आलू के छिलकों में कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स आदि होता है। यदि आपको मुंहासों की समस्या है, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इस समस्या का इलाज करेंगे। शरीर में विटामिन ए की कमी को दूर करने के लिए आलू को छिलकों सहित सेवन करना चाहिए। इससे आपकी आंखों की रोशनी तो बढ़ेगी ही साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी।
Radish Benefits : सर्दियों में खूब खाएं मूली, बीपी, शुगर रहेगा कंट्रोल, ये भी होंगे सेहत को फायदे
खीरा आप सलाद में डालते हैं। इसे छीलते समय इसका छिलका तो फेंक ही देते होंगे। अब आप ऐसा नहीं करें तो ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। खीरा खाने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने का काम करता है। खीरा खाने से वजन भी कम होता है, क्योंकि इसमें कैलोरी नहीं होती और देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। खीरे को छिलके सहित खाने से लाभ अधिक मिलता है। इससे आपको फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन ए और के प्राप्त होता है। छिलके में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी काफी होता है, जो आपको कई रोगों से बचाए रखने के लिए काफी है।
बहुत लोग बैंगन खाने से बचते हैं, पर ये सब्जी पाचन दुरुस्त करती है। दिमाग को भी स्वस्थ रखती है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो लंबी उम्र तक आपको हेल्दी रखते हैं। बैंगन में नैसोनिन नामक एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम में होने वाले कैंसर के खतरे को कम करता है। इसे छिलका सहित खाएंगे, तो साइन ऑफ एजिंग भी जल्दी नजर नहीं आता है। शरीर की कोशिकाओं को कोई नुकसान ना पहुंचे, तो इसके लिए बैंगन को छिलके सहित ही खाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर कोशिकाओं की रक्षा करता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज का इलाज भी संभव है।
मूली भी इन दिनों बाजार में मिलने लगी है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, रिबोफ्लैविन, पोटैशियम, फोलेट, जिंक, विटामिन बी 6, कैल्शियम होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। मूली को छिलका सहित खाएं। कुछ लोग इसकी ऊपरी परत को छील देते हैं यह ठीक नहीं है। यदि आपको धूल-मिट्टी नजर आती है, तो इसे पानी से अच्छी तरह से साफ करके खाएं।