Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

थायराइड के मरीज भूलकर भी न खाएं ये 5 सब्जियां, बढ़ सकती है समस्या

vegetable to avoid in thyroid: थायराइड में अगर गलत सब्जियां खाई जाए तो यह दवा के असर को कम करके मरीज की परेशानी को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं थायराइड के मरीजों को कौन सी सब्जियां (Thyroid main Kaun Si Sabji Nahi Khani Chaiye) नहीं खानी चाहिए।

थायराइड के मरीज भूलकर भी न खाएं ये 5 सब्जियां, बढ़ सकती है समस्या
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Anupam Biswas

Written by Ashu Kumar Das |Published : March 6, 2026 9:35 AM IST

Thyroid me kaun si Sabziyan avoid kare: आज के समय में थायराइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह बीमारी शरीर में मौजूद थायराइड ग्रंथि (Thyroid Gland) के सही तरीके से काम न करने के कारण होती है। जब यह ग्रंथि सही मात्रा में हार्मोन नहीं बनाती, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जैसे वजन बढ़ना, थकान, बाल झड़ना और कमजोरी।

डॉ. अनुपम बिस्वास बताते हैं कि थायराइड की समस्या को नियंत्रित करने में सही खानपान और संतुलित डाइट लेना बहुत जरूरी है। खासकर सब्जियां खाते समय थायराइड के मरीजों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। थायराइड के मरीजों के लिए कुछ सब्जियां फायदे कि बजाय नुकसानदायक होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं थायराइड में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए।

Also Read

More News

थायराइड में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए

  1. पत्ता गोभी- थायराइड के मरीजों को पत्तागोभी खाने से बचना चाहिए। डॉ. अनुपम बिस्वास बताते हैं कि पत्ता गोभी में गोइट्रोजन (Goitrogen) नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में आयोडीन के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। आयोडीन थायराइड हार्मोन बनाने के लिए जरूरी होता है। थायराइड के मरीज अगर ज्यादा मात्रा में पत्ता गोभी का सेवन करें, तो इससे थायराइड की समसया बढ़ सकती है।
  2. शलजम- शलजम भी क्रूसिफेरस सब्जियों में शामिल है। थायराइड के मरीज अधिक मात्रा में शलजम का सेवन करें तो इससे थायराइड ग्रंथि पर असर पड़ सकता है। शलजम खाने से थायराइड हार्मोन ज्यादा या कम बनने की समस्या होती है।
  3. फूलगोभी- फूलगोभी भी क्रूसिफेरस सब्जियों में आती है और इसमें भी गोइट्रोजन तत्व पाया जाता है। थायराइड के मरीजों को फूलगोभी खाने से बचटना चाहिए।
  4. ब्रोकली- ब्रोकली को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन थायराइड के मरीजों को इसे बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। ब्रोकली में मौजूद गोइट्रोजन आयोडीन के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। इससे थायराइड ग्रंथि का काम कम हो जाता है और थायराइड के कारण होने वाली परेशानियां बढ़ सकती हैं।
  5. मूली- मूली भी गोइट्रोजन वाली सब्जी मानी जाती है। ज्यादा मात्रा में मूली खाने से थायराइड ग्रंथिप्रभावित होती है और आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

थायराइड के मरीजों के लिए जरूरी नहीं कि इन सब्जियों को पूरी तरह से छोड़ दिया जाए। डॉ. अनुपन बताते हैं कि आमतौर पर इन सब्जियों को पकाकर खाने से गोइट्रोजन की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए अगर आप इनका सेवन करते हैं तो इन्हें अच्छी तरह पकाकर ही खाने की कोशिश करें। जो लोग थायराइड को मैनेज करने के लिए दवा का सेवन कर रहे हैं, उन्हें अपनी डाइट में किसी प्रकार की सब्जी या फल को शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • थायराइड में कुछ सब्जियों का सेवन हानिकारक होता है।
  • थायराइड में फूल गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • मूली थायराइड ग्रंथि के काम को प्रभावित कर सकती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।