नसों में मोम की तरह जमे कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकाल देगा इन 5 सब्जियों का छिलका, आज ही करें सेवन शुरू

Remedies for cholesterol: शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक जैसी कई बीमारियों का संकेत हो सकता है, जिसके लिए कई घरेलू उपयोग किए जा सकते हैं। कुछ सब्जियां भी हैं, जिनका छिलका समेत सेवन करना भी काफी फायदेमंद रहता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 4, 2024 7:46 AM IST

Vegetable peels for cholesterol: कोलेस्ट्रॉल आज के समय में सबसे ज्यादा परेशान करने वाली क्रोनिक बीमारियों में से एक बनती जा रही है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा रहता है और साथ ही कुछ लोगों को तो इस बीमारी से किसी प्रकार के लक्षण भी नहीं होते हैं। कई बार लक्षण न महसूस होने पर लोग इसे कंट्रोल करने वाली दवाएं नहीं ले पाते हैं और इस कारण से हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। हालांकि डाइट का सही रखना आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोक सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सब्जियों को शामिल करना चाहिए। लेकिन कुछ सब्जियां छिलके समेत खाना और ज्यादा फायदेमंद रहता है, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

1. आलू (Potato peel for cholesterol)

जब भी हेल्दी सब्जियों की बात आती है, तो अक्सर उनमें आलू की गिनती कम ही की जाती है। लेकिन आपके बता दें कि आलू के छिलके में खूब मात्रा में फाइबर होने के साथ-साथ यह पोटेशियम व कई प्रकार के विटामिनों का स्रोत भी होता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में आपकी काफी मदद कर सकता है। इसलिए आलू का छिलके समेत सेवन किया जा सकता है।

2. खीरा (Cucumber peel for cholesterol)

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए खीरे का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि खीरे का छिलका भी फाइबर का अच्छा स्रोत होता है और इसका मतलब है कि अगर आप खीरे को छिलके समेत खाते हैं, तो आप ज्यादा मात्रा में फाइबर ले सकते हैं और इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है।

3. तोरई (Torai peel for cholesterol)

तोरई की सब्जी लोग अक्सर खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन इससे होने वाले हेल्थ बेनिvegetable peel for cholesterolफिट्स इसे खाने के लिए लोगों को मजबूर कर देती है। लेकिन क्या आपको पता है कि तोरई की सब्जी को छिलके समेत खाना इसके फायदों को और ज्यादा बढ़ा देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तोरई के छिलके में फाइबर भी पाया जाता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।

4. लौकी (Lauki for peel for cholesterol)

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकने के लिए अपनी डाइट में लौकी जैसी सब्जियां शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप अगर लौकी को छिलके समेत खाते हैं, तो इसस मिलने वाले पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है और इसमें फाइबर भी शामिल है। आप जितनी ज्यादा मात्रा में फाइबर लेंगे बैड कोलेस्ट्रॉल जमने का खतरा उतना ही कम होने लगेगा।

5. शकरकंद (Sweet potato peel for cholesterol)

सर्दियों में लोगों को शकरकंद खाना खूब पसंद होता है और यह आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज भी शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। लेकिन देखा गया है कि लोग अक्सर इसका सेवन छिलका उतारकर ही करते हैं, जबकि इसके छिलके में फाइबर समेत कई खास तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने में काफी मदद कर सकते हैं।