डायबिटीज बढ़ाएंगे फ्रूट जूस लेकिन कंट्रोल करेंगे इन 5 सब्जियों के जूस, जानें कौन सा वेजिटेबल जूस है बेस्ट

Vegetable Juice for Diabetes Patients: हाई ब्लड शुगर से परेशान मरीजों के लिए फलों का जूस नहीं बल्कि सब्जियों का जूस बेहद फायदेमंद हो सकता है, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 10, 2024 5:21 PM IST

Healthy vegetable juice for high blood sugar: हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है और जो लोग अपनी डाइट में सुधार नहीं कर पाते हैं, उनके शरीर में शुगर कंट्रोल करने वाली दवाएं भी ठीक से काम नहीं कर पाती हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने लिए यह ध्यान रखा जरूरी है कि आप कुछ फल तो खा सकते हैं, लेकिन उनका जूस नहीं पी सकते क्योंकि जूस शुगर तेजी से बढ़ाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अक्सर फलों का जूस न पीने की ही सलाह दी जाती है। लेकिन फलों की बजाय कुछ सब्जियों का जूस पिया जा सकता है, जो ब्लड शुगर बढ़ाने नहीं बल्कि कम करने में मदद करता है। अगर आप या आपके परिवार में कोई भी व्यक्ति हाई ब्लड शुगर से परेशान है, तो इस लेख में हम आपको 6 ऐसी सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका जूस पीना आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

1. लौकी का जूस (Bottle gourd juice)

अपने ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए रोजाना एक गिलास लौकी का जूस जरूर पीना चाहिए, लेकिन ध्यान रहे आप कड़वी लौकी का जूस नहीं निकाल रहे हैं। लौकी का जूस निकालने से पहले उसे चेक कर लें, क्योंकि कड़वी लौकी का जूस सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

2. करेले का जूस (Bitter gourd juice)

डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक या दो करेले का जूस निकालकर जरूर पीना चाहिए, रोजाना एक कप करेले का जूस पीना ही ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए काफी हो सकता है। करेले का जूस कड़वा होता है और इसलिए इसे आमतौर पर अन्य चीजों के साथ मिक्स किया जाता है।

3. चुकंदर का जूस (Beetroot juice)

हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए चुकंदर का जूस भी काफी अच्छा बताया गया है और इसमें मौजूद खास तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी काफी मदद करते हैं। रोजाना एक कप चुकंदर का जूस पीना बेहद फायदेमंद है, जिसे पालक के जूस के साथ मिक्स किया जा सकता है।

4. पालक का जूस (Spinach juice)

पालक प्रमुख रूप से सर्दियों में मिलता है, लेकिन गर्मियों में भी यह मिल जाता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका जूस पीना बेहद फायदेमंद है। रोजाना सुबह के समय खाली पेट या खाना खाने के दौरान पालक का जूस पीना काफी फायदेमंद रहता है।

5. पत्ता गोभी का जूस (Cabbage juice)

पालक की तरह ही पत्ता गोभी का जूस भी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद रहता है और इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। डायबिटीज के मरीज रोज पत्ता गोभी का जूस पी सकते हैं।

6. टमाटर का जूस (Tomato juice)

टमाटर के जूस को सबसे हेल्दी जूस में से एक माना जाता है, क्योंकि यह खूब पोषक तत्वों से भरा होता है। डायबिटीज के मरीज नाश्ते सुबह और दोपहर के बीच में किसी भी समय टमाटर का जूस पी सकते हैं, जो उनकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source