Vegan Milk : कम करना है वजन तो डाइट में शामिल करें वेगन मिल्‍क

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो वेगन मिल्क आपके लिए बेहतर विकल्प है। इससे आपका वजन भी कम होगा और किसी तरह के संक्रमण का भी खतरा नहीं रहेगा।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : June 23, 2019 2:46 PM IST

दूध और दूध उत्‍पाद हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। पर कुछ लोगों को लेक्‍टोज से एलर्जी होती है। जिसके चलते वे डेयरी उत्‍पाद को अपनी डाइट में शामिल नहीं कर सकते। वहीं वेगन डाइट फॉलो करने वाले लोग भी दूध को अपने आहार में शामिल नहीं करते। ऐसे लोगों के लिए वेगन मिल्‍क (Vegan Milk) एक अच्‍छा विकल्‍प है। आइए जानते हैं कौन-कौन से हो सकते हैं वेगन मिल्‍क (Vegan Milk) और क्‍या हैं इसके फायदे।

क्‍या है वेगन डाइट 

वेगन डाइट कई तरह की होती है जैसे होल व्हीट वेगन डाइट। इसमें फल, सब्जियां, होल ग्रेन्स, दाल, नट्स और सीड्स डाइट में शामिल किए जाते हैं। वजन घटाने के लिए लोग वेगन डाइट फॉलो करते हैं। इसमें अगर आप प्‍लांट बेस्‍ड दूध यानी वेगन मिल्‍क शामिल करना चाहते हैं तो ये हैं आपके लिए विकल्‍प।

वेगन मिल्‍क के फायदे

अगर आपको एलर्जी का खतरा हैै तो वेगन मिल्‍क आपके लिए अच्‍छा है।  साथ ही यह वजन कम करने में ज्‍यादा मददगार है। इसे प्रतिदिन सेवन से आप अपना वजन ज्‍यादा तेजी से कम कर सकते हैं। वेगन मिल्‍क बेली फैट घटाने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है।

ये हैं खास वेगन मिल्‍क

कोकोनट मिल्‍क

कोकोनट मिल्‍क यानी नारियल का दूध पौधे से निकाला गया दूध है। जो वजन कम करने में मदद कर सकता है और सेवन के लिए बहुत स्वस्थ है। शोध के अनुसार, नारियल के दूध में एमसीटी - मीडियम-चैन ट्राइग्लिसराइड्स होते हैं, जो वजन घटाते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि एमसीटी शरीर के वजन और कमर के आकार को कम करने के लिए काम करते हैं। वे अस्थिर आंत माइक्रोबायोटा को संतुलित करने में भी मदद करते हैं। आंत में एक अस्थिर माइक्रोबायोटा मोटापे के कारणों में से एक है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिरक्षा में सुधार और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए नारियल का दूध का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें – आपको उदास तो नहीं कर रहा आपका आहार जानें अवसाद और आहार का नाता

आमंड मिल्‍क

आमंड मिल्‍क यानी बादाम का दूध पोषण से भरा होता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होता है। यह उनके लिए खास है जो वजन कम करना चाहते हैं। बादाम का दूध दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय वेगन मिल्‍क में से एक है। यह डेयरी के लिए एक बेहतरीन विकल्प के रूप में काम करता है क्योंकि यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है। बादाम का दूध, वास्तव में, विटामिन ई से समृद्ध होता है और स्किन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। डेयरी मुँहासे का कारण बन सकती है, और इसलिए जो लोग समस्या से पीड़ित हैं, उनके लिए बादाम का दूध एक अच्छा विकल्प है।

यह भी पढ़ें - गर्मियों के ये पांच फल, देते हैं भरपूर सेहत लाभ

सोया मिल्‍क

सोया मिल्‍क यानी सोया से बना दूध वेगन मिल्‍क का एक और लोकप्रिय विकल्‍प है। फाइबर, फैटी एसिड, विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स का एक स्रोत, सोया दूध कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। वजन घटाने में मदद करता है।  रक्त वाहिकाओं को मजबूत करता है और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए भी जाना जाता है। गाय के दूध की तुलना में सोया दूध वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसमें कैलोरी कम होती है। सोया दूध भी फाइबर से भरपूर होता है, यह आपको बार-बार भूख लगने से भी बचाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source