... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : July 12, 2019 4:42 PM IST
आहार विशेषज्ञ अन्य दिनों की तुलना में मॉनसून में वेगन डाइट को ज्यादा बेहतर मानते हैं। ©Shutterstock.
मॉनसून अर्थात बरसात के मौसम में कई तरह के संक्रमण फैलने का डर रहता है। इनमें से अधिकांश पशुओं से प्राप्त फूड्स के कारण फैलते हैं। इनसे बचने के लिए वेगन डाइट (Vegan Diet) बेहतर विकल्प है। इसलिए आहार विशेषज्ञ अन्य दिनों की तुलना में मॉनसून में वेगन डाइट (Vegan Diet) को ज्यादा बेहतर मानते हैं। पर इस दौरान वेगन डाइट (Vegan Diet)फॉलो करते वक्त कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए।
वेगन डाइट पूर्णत: शाकाहारी डाइट है। इसमें पेड़-पौधों से प्राप्त फूड शामिल किए जाते हैं। इसमें जानवर के मांस या दूध से तैयार की जाने वाले हर चीज के सेवन की मनाही होती है। इसकी जगह प्लांट से मिलने वाले फूड को उनकी जगह दी जाती है। ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिल सके। इससे एनर्जी में भी कोई कमी नहीं आती और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
वजन घटाने में वेगन डाइट (Vegan Diet) को काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे फैट तेजी से घटता है। इन दिनों कई सेलिब्रिटी नॉन वेज डाइट छोड़कर वेगन डाइट की ओर बढ़ रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली ने भी वेगन डाइट (Vegan Diet) फॉलो करना शुरू किया है। वेगन डाइट में शामिल फल, सब्जियां, अनाज और मेवे शामिल शरीर को पोषण तो देते हैं पर अतिरिक्त चर्बी नहीं जमने देते। वेगन डाइट कैलोरी को बिना बढ़ाए वजन कम करने में मदद करती है। पर इसके लिए संतुलित डाइट होना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें – Vegan Milk : कम करना है वजन तो डाइट में शामिल करें वेगन मिल्क
बरसात के मौसम में यानी मॉनसून में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इसलिए इस दौरान लोग जल्दी बीमारी पड़ते हैं। इससे बचने के लिए इस मौसम में वेगन डाइट (Vegan Diet)की सलाह दी जाती है। इन दिनों में संक्रमण फैलने का खतरा भी सबसे ज्यादा होता है। इनमें से अधिकांश संक्रमण पशुओं से प्राप्त फूड से फैलते हैं। क्योंकि इस मौसम में कई तरह के कीट प्रजनन करते हैं। हरे चारे के साथ पशु भी इन्हें खा जाते हैं, जिससे कीटों के साथ ये संक्रमण उनके शरीर में चला जाता है। और जब हम पशुओं से प्राप्त फूड खाते हैं तो यह संक्रमण हमें भी अपना शिकार बना लेता है। फिर चाहें वह मांस हो या दूध।
यह भी पढ़ें - Vegan Diet : आखिर क्यों सेहत के लिए बेहतर बताई जा रही है वेगन डाइट
वेगन डाइट (Vegan Diet) में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल की जाती हैं। पर बरसात के मौसम में इन पर कई तरह के कीट प्रजनन करते हैं। जिससे इनमें भी संक्रमण होने का खतरा रहता है। इसलिए मॉनसून में वेगन डाइट फॉलो करते समय हरी पत्तेदार सब्जियों से परहेज करें। अगर बहुत जरूरी हो तो इन्हें पहले गुनगुन पानी में अच्छी तरह धोएं, उसके बाद ही इनका इस्तेमाल करें।