Varun Dhawan Diet Plan: वरुण धवन ने फैन के पूछने पर बताया अपना सीक्रेट डाइट प्‍लान, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

एक्टर वरुण धवन ने फैन के पूछने पर बताया कि वो इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करते हैं। आइए जानते हैं वरुण धवन का पूरा डाइट प्लान (Varun Dhawan reveal his secret diet plan in hindi)

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 1, 2021 6:50 PM IST

Varun Dhawan Diet Plan: वरुण धवन एक ऐसे एक्‍टर हैं जिनके एक्‍शन से लेकर कॉमेडी तक, सभी पसंद की जाती है। साथ ही वरुण धवन सिर्फ जबरदस्‍त एक्‍टर ही नहीं बल्कि एक फिट एक्‍टर भी हैं। अपने डाइट प्‍लान को लेकर स्‍ट्रीक्‍ट रहना और फिटनेस के साथ किसी तरह का काम्‍प्रोमाइज न करना वरुण धवन की पहचान है। वरुण के फैन्‍स से लेकर एक्‍टर तक हर कोई वरुण की तरह टोन्‍ड बॉडी पाना चाहता है। वैसे तो सेलिब्रिटीज की फिटनेस को मेनटेन रखने में उनके पीछे कई लोग होते हैं, लेकिन सेलेब्‍स खुद भी अपनी फिजिकल फिटनेस के लिए काफी मेहनत करते हैं। सेलिब्रिटी की बॉडी तो हर किसी को आकर्षित करती है लेकिन वो इसके लिए सीक्रेट डाइट प्‍लान, परफेक्‍ट फिजिकल टेक्‍नीक और अन्‍य कई चीजें फॉलो करते हैं। हाल ही में जब एक फैन ने 34 वर्षीय वरुण धवन से उनका डाइट प्‍लान पूछा तो एक्‍टर ने अपने इंस्‍टाग्राम पर खुलकर बता दिया। एक्‍टर ने कहा कि वो 14 से 16 तक इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करते हैं। आइए जानते हैं वरुण धवन का पूरा डाइट प्‍लान! सबसे पहले समझते हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग क्‍या होती है?

क्‍या होती है इंटरमिटेंट फास्टिंग? (​What is Intermittent fasting in hindi)

अगर आप ये समझ रहे हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग कोई डाइट प्‍लान होता है तो बता दें कि ये सिर्फ खाने पीने की आदतों को लेकर लाइफस्‍टाइल में किया जाने वाला एक तरह का बदलाव होता है। जब कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करता है तो उसे दिनभर की कैलोरी को एक सीमित समय में ही लेना होता है और बाकी समय में भूखा रहना होता है। इसमें किसी फूड को खाने की मनाही नहीं होती है, ये सिर्फ आपकी कैलोरी इनटेक को मेनटेन रखता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग में जो फास्‍ट रखने वाला पीरियड होता है उसमें किसी भी तरह के फूड या ड्रिंक को नहीं लिया जा सकता है। लेकिन इस दौरान पानी, एप्‍पल साइडर विनेगर को किसी चीज के साथ डिल्‍यूट कर, बिना दूध और चीनी वाली चाय या कॉफी जैसी चीजों को फास्टिंग के दौरान ले सकते हैं। उदाहरण के लिए यू समझें कि इंटरमिटेंट फास्टिंग में आप 10 am-1pm के बीच में खा सकते हैं और फिर 1pm-11pm तक भूखा रहना होता है।

varun dhawan

ये है वरुण धवन का डाइट प्‍लान (Varun Dhawan diet Plan)

वरुन धवन का ब्रेकफास्‍ट- वरुण धवन ने अपने इंस्‍टाग्राम पर बताया कि वो 14 से 16 घंटे फास्टिंग करते हैं और बाकी के 8 से 10 घंटे में खाते हैं। वरुण ने कहा कि वो अपने दिन की शुरुआत एक कप कॉफी से करते हैं और नाश्‍ते में अंडे का सफेद भाग और ऑमलेट या एक बाउल ओट्स लेते हैं।

वरुण धवन का लंच- वरुण धवन ने कहा कि वो लंच में कुछ सब्जियों के साथ चिकन लेते हैं। जबकि दोपहर के स्‍नैक्‍स में वो मखाना खाते हैं। मखाने में प्रोटीन ज्‍‍‍‍‍‍यादा और कैलोरी बहुत कम होती है और प्रोटीन की मात्रा काफी होती है। मखाने से सेवन से दिनभन भूख नहीं लगती और एनर्जी बनी रहती है।

वरुण धवन का डिनर- रात में भी वरुण सब्जियों के साथ चिकन खाते हैं। डाइट के अलावा एक्‍टर खुद को हाइड्रेट रखने के लिए खूब सारा पानी पीते हैं।

वरुण धवन की सीक्रेट डाइट- एक्‍टर का कहना है कि वो घर का बना खाना खाते हैं। उनकी डाइट में प्रोटीन ज्‍यादा होता है और कार्बोहाइड्रेट कम होता है। क्‍योंकि प्रोटीन मसल्‍स को मजबूत करता है और डैमेज सेल्‍स को रिपेयर करने का काम करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source