
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 9, 2023 4:52 PM IST
Vande Bharat express: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपनी स्पीड, लुक और साफ-सफाई के लिए खूब जानी जाती है और थोड़े से समय में ही यह ट्रेन भारतीय यात्रियों खुश करने में सफल रही है। लेकिन एक और चीज है, जिसके लिए वंदे भारत ट्रेन खूब फेमस है और वह है इसमें परोसा जाने वाला खाना। जी हां! इसमें परोसी जाने वाली एक-एक खाने की आइटम सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि आपकी हेल्थ के लिए भी अच्छी है। इसमें खाना स्वच्छता का पूरा ध्यान रखते हुए बनाया और परोसा जाता है और साथ ही खाने को उन चीजों के साथ बनाया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए हेल्दी हो। वंदे भारत ट्रेन में जिस साफ सफाई के साथ खाना परोसा जाता है और जिस तरीके से यात्रियों की सेहत का ध्यान रखते हुए हेल्दी खाना तैयार किया जाता है, ऐसे में इस ट्रेन को कोई रेस्टोरेंट ट्रेन कहना कम नहीं होगा। आइए जानते हैं वंदे भारत ट्रेन में परोसे जाने वाले हेल्दी और स्वादिष्ट खाने के बारे में -
इंडियन एक्सप्रेस की की एक रिपोर्ट के अनुसार अब वंदे भारत ट्रेन की नई फूड मेन्यू में वेजिटेरियन और नोन-वेजिटेरियन दोनों प्रकार के फूड्स के ऑप्शन होंगे। साथ ही क्षेत्रीय के अनुसार फूड आइटम भी ट्रेन के मेन्यू में देखने को मिलेगी। अगर आप भी ट्रेन में यात्रा करते समय खाने के शौकीन हैं, तो यह आपके लिए काफी अच्छी खबर हो सकती है।
सबसे खास बात यह है कि ट्रेन में दिया गया खाना यात्री की सेहत का ध्यान रखते हुए बनाया जाएगा। नई मेन्यू के अनुसार ब्रेकफास्ट में ज्वार भाकरी, साबूदाना और मूंगफली की खिचड़ी और बेसन पोहा जैसी हेल्दी डिशेज परोसी जाएंगी। इसके साथ-साथ शेंगदाणा चिवड़ा और भडंग भी फूड मेन्यू में मिलेगा। अगर आपको भी ये चीजें पसंद है, तो आप ट्रेन के सफर के साथ इन चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में रात का खाना भी पूरी तरह से अलग होगा जिसमें शाकाहारी चीजों में मूंगफली पुलाव, मटर पुलाव, आमटी, दाण्याची उसळ और झुणका भाकर आदि शामिल हैं। वहीं नॉन-वेजिटेरियन में सूजन चिकन, तांबड़ा रस्सा और कोल्हापुरी चिकन आदि शामिल है। वहीं इवनिंग स्नैक्स में साबूदाना वड़ा, शेगाव कचोरी और कोथिम्बीर वड़ी।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की एक खास बात यह भी है कि इसमें साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। दरअसल भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए स्वच्छता को लेकर साफ-सफाई के नियमों को बदल दिया है। ट्रेन में खाने को पूरी स्वच्छता के साथ तैयार किया जाता है और साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए ही यात्रियों को परोसा जाता है।