Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sprout moong dal for weight loss: मोटापा आज के समय में बहुत आम समस्या बन चुका है, जिसे अब लोगों ने गंभीरता से लेना बंद कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं मोटापा हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और अन्य कई क्रोनिक बीमारियों का कारण बन सकती हैं। मोटापा अक्सर खराब जीवन शैली, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण बढ़ रहा है। सही आहार, व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव से इस पर काबू पाया जा सकता है। अब सबसे पहले यह जानना होगा कि ऐसे कौन से फूड्स अपने डाइट में शामिल करें जो मोटापा बढ़ने से रोकें और शरीर को खूब मात्रा में प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व भी दें। आपके इस सवाल का जवाब होगा मूंग की दाल।
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए मूंग की दाल का सेवन करना बेहद फायदेमंद है, क्योंकि कैलोरी कम होने के कारण इससे शरीर का वजन नहीं बढ़ता है बल्कि इसमें मोजूद प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही मूंग दाल में अच्छी मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को अच्छा बनाकर वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए अंकुरित मूंग दाल खाना और ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
1. सबसे पहले, मूंग दाल को अच्छे से धोकर पानी में डालें। किसी बर्तन में एक मुट्ठी मूंग दाल लें और उसे पानी से धोकर 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।
2. जब मूंग को पानी में 6 से 8 घंटे हो चुके हैं, तो उसे छानकर उसमें से पानी को निकाल दें और मूंग को अलग करके बर्तन में डाल लें।
3. इसके बाद दाल को किसी सूती कपड़े में लपेटकर या किसी छलने में ढक कर 12-24 घंटे के लिए रखें। इस दौरान दाल के दानों में अंकुरित होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जब दाल में छोटे-छोटे अंकुर निकलने लगेंगे, तब वह तैयार है।
4. आप इसे सीधा खा सकते हैं या फिर इस पर नींबू का रस, काले नमक या थोड़ा-सी काली मिर्च डालकर इसे और स्वादिष्ट बना सकती हैं। आप चाहें तो इसे सलाद के रूप में भी खा सकती हैं।
1. वजन घटाने में मदद करे: अंकुरित मूंग दाल में बहुत कम कैलोरी होती है और यह फाइबर से भरपूर होती है, जिससे पेट जल्दी भरता है और अधिक खाने की इच्छा कम होती है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
2. पाचन तंत्र को दुरुस्त करना: अंकुरित मूंग दाल में एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। यह पेट की समस्याओं जैसे कब्ज और अपच से राहत दिलाता है।
3. शरीर को शक्ति और ऊर्जा प्रदान करना: मूंग दाल में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे आप पूरे दिन ताजगी महसूस करते हैं।
4. डिटॉक्सिफिकेशन: अंकुरित मूंग दाल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। यह रक्त में सुधार लाकर शरीर को साफ करती है।
5. कृत्रिम हार्मोन से राहत: अंकुरित मूंग दाल महिलाओं के लिए खास लाभकारी होती है। यह हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में मदद करती है और माहवारी की समस्याओं को कम करती है।
- इसे आप सुबह खाली पेट खाएं, ताकि आपके शरीर को पूरे दिन की शुरुआत में भरपूर पोषण मिल सके।
- साथ ही, अंकुरित मूंग दाल को एक अच्छा प्रोटीन स्रोत माना जाता है, जिससे मसल्स की वृद्धि होती है और आपका शरीर सक्रिय रहता है। साथ ही यदि आप इस आदत को नियमित रूप से अपनाते हैं और साथ ही सही आहार और हल्का व्यायाम भी करते हैं, तो एक महीने में आप महसूस करेंगे कि आपका शरीर आकार में बेहतर और स्वस्थ हो गया है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।