Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Weight Loss Foods in Hindi: वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? क्या आप वजन कम करना चाहते हैं? अगर हां, तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं। वेट लॉस के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। फाइबर रिच फूड्स खाने से भूख कम लगती है। इससे ओवरइटिंग से बचाव होता है और वजन कंट्रोल में रहता है। इसलिए वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में फाइबर और लो कैलोरी फूड्स ही शामिल करें। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए (Sardiyo me Vajan Kam Karne ke Liye Kya Khana Chahiye)?
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में सेब शामिल कर सकते हैं। सेब में फाइबर ज्यादा होता है, जो वेट लॉस में मदद करता है। वजन घटाने के लिए रोजाना एक कटोरी सेब जरूर खाएं। सेब खाने से भूख कम लगती है और ओवरइटिंग से बचाव होता है। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है। वजन कम करने के लिए आप संतरा, नाशपाती आदि भी खा सकते हैं। रोज सुबह पपीता खाने से भी वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
सब्जियों में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप सब्जियों का सेवन जरूर करें। वेट लॉस के लिए आप पालक, केल, मटर, हरी सब्जियां आदि खा सकते हैं। सब्जियां खाने से आप हेल्दी रहेगा। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए।
सर्दियों में वेट लॉस के लिए जौ के आटे की रोटी खाना भी अच्छा विकल्प है। जौ के आटे की रोटी खाने से वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। अगर आप नियमित रूप से जौ के आटे की रोटी खाएंगे, तो इससे वजन कम होगा और पाचन में भी सुधार होगा। जौ के आटे की रोटी खाने से कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसे रोग भी कंट्रोल में रहते हैं। दरअसल, जौ में फाइबर होता है, जो भूख को कम करता है और वजन कम करने में मदद करता है।
वेट लॉस के लिए हर्बल टी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी रोज की डाइट में हर्बल टी को जरूर शामिल करें। हर्बल टी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। हर्बल टी पाचन-तंत्र के लिए भी काफी अच्छा होता है। रोजाना हर्बल टी पीने से आपको फैट बर्न में भी मदद मिलेगी।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।