
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : February 6, 2025 9:01 AM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Weight Gain ke Liye Doodh me Kya Mila Kar Khaye: दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स दूध पीने की सलाह देते हैं। खासकर, जिन लोगों का वजन कम होता है, उन्हें दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध पीने से वजन बढ़ाने में मदद (Milk for Weight Gain in Hindi) मिल सकती है। दूध में प्रोटीन, कैलोरीज और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो वेट गेन में मदद करते हैं। अगर आप दुबले-पतले हैं, तो आपको वजन बढ़ाने के लिए रोजाना दूध जरूर पीना चाहिए। अगर आप दूध में कुछ खास चीजें डालकर पिएंगे, तो इससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। दूध पीने से आप हेल्दी तरीके से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता से जानते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए दूध में क्या मिलाकर खाना चाहिए (Vajan Badhane ke Liye Doodh mein Kya Mila Kar Piye)?
अगर आप दुबले-पलते और कमजोर हैं, तो वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ केले का सेवन कर सकते हैं। केला और दूध का कॉम्बिनेशन वजन बढ़ाने में बेहद फायदेमंद (Weight Gain Tips in Hindi) होता है। केले में कैलोरीज अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना केला और दूध का एक साथ सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। वजन बढ़ाने के लिए आप रोजाना एक गिलास दूध में 2-3 केले मिलाकर खा सकते हैं। आप चाहें तो दूध और केले का शेक भी पी सकते हैं।
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दूध के साथ घी मिक्स करके पीना फायदेमंद होता है। घी में हेल्दी फैट्स और कैलोरीज होते हैं, जो वेट गेन में मदद करते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप रोज रात को दूध में घी मिक्स करके पी सकते हैं। 1-2 महीने तक दूध में घी मिलाकर पीने से तेजी से वेट गेन में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना दूध लें। इसमें घी मिक्स करें और पी लें।
वजन बढ़ाने के लिए आप दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। आप रोज सुबह दूध और ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करके ले सकते हैं। इसके लिए आप बादाम, काजू, अखरोट और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स का पाउडर बना लें। अब गुनगुने दूध में ड्राई फ्रूट्स का पाउडर मिलाएं। आप दूध और ड्राई फ्रूट्स का सेवन रात को सोते समय या सुबह वर्कआउट करने से पहले कर सकते हैं।
शहद भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दूध में शहद मिलाकर ले सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से वेट गेन में मदद मिलती है। आप रात को सोते समय दूध में शहद मिलाकर पी सकते हैं। दूध में हेल्दी फैट्स और कैलोरीज होते हैं, जो वजन बढ़ाने में मददकरते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना दूध के साथ शहद लेने से आपका वेट बढ़ सकता है। लेकिन, आपको शुद्ध शहद का ही सेवन करना चाहिए।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।