Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How To Use Rose Water For Dark Spots: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी स्किन खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई लोग अपने चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों से परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, आप चाहें तो चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं। जी हां, गुलाब जल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो चेहरे से मुंहासों, दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को हटाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, गुलाब जल त्वचा की रंगत सुधारने में भी मदद करता है। नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाने से आपको खूबसूरत और चमकदार त्वचा मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं गुलाब जल से दाग-धब्बे कैसे हटाएं (Gulab Jal se Daag Dhabbe Kaise Hataye)?
चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप गुलाब जल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच गुलाब जल लें। इसमें 3-4 बूंदें ग्लिसरीन की डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 20 मिनट चेहरे की पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार गुलाब जल और ग्लिसरीन का मिश्रण लगाने से चेहरे पर मौजूद कील-मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।
चेहरे से दाग-धब्बों को साफ करने के लिए आप गुलाब जल में एलोवेरा मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 30 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि चेहरे की चमक भी बढ़ेगी।
अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो गुलाब जल में चंदन पाउडर मिलाकर करके लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे कील-मुहांसों, दाग-धब्बों और खुजली की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही, त्वचा नैचुरली ग्लोइंग भी बनेगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।