
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : July 13, 2025 7:22 PM IST
Medically Verified By: Abarna Mathivanan
Vegetables To Avoid In Uric Acid: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण यूरिक एसिड की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप यूरिक एसिड के मरीज हैं, तो आपको मानसून यानी बारिश के मौसम में कुछ सब्जियों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। जी हां, इस मौसम में मिलने वाली कुछ सब्जियां यूरिक एसिड के स्तर को काफी बढ़ सकता हैं। आज इस लेख में डाइट्रिफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि मानसून में यूरिक एसिड के मरीजों को किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
मानसून में यूरिक एसिड के मरीजों को बैंगन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, बैंगन में प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती है। ऐसे में, इसका सेवन करने से जोड़ों में दर्द और सूजन बढ़ सकती है। इसलिए यदि आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो बैंगन का सेवन करने से परहेज करें।
मानसून के मौसम में यूरिक एसिड के मरीजों को पालक का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण यह यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा देता है। इसके अलावा, पालक में ऑक्सलेट की मात्रा भी अधिक होती है, जो गुर्दे में पत्थरी बनने की संभावना को बढ़ा सकता है।
अगर आप यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं, तो अरबी का सेवन करने से परहेज करें। दरअसल, इसे खाने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा, इसके सेवन से जोड़ों में दर्द सूजन भी बढ़ सकती है। इसलिए यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
मानसून में यूरिक एसिड के मरीजों को मशरूम का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में, इसका सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।