Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Kya Uric Acid me Palak Kha Sakte hai: यूरिक एसिड एक रासायनिक अपशिष्ट पदार्थ है। यह तब बनता है, जब शरीर प्यूरीन को तोड़ता है। प्यूरीन शरीर के साथ ही, कुछ खास खाद्य पदार्थों में भी पाया जाता है। दरअसल, प्यूरिक को तोड़ने पर शरीर में यूरिक एसिड का उत्पादन होता है। जब ज्यादा मात्रा में यूरिक एसिड रक्त में मिल जाता है, तो यह किडनी तक पहुंच सकता है। किडनी से रक्त से यूरिक एसिड को फिल्टर करता है और पेशाब के माध्यम से बाहर निकल जाता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। इस स्थिति में डाइट का ज्यादा ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि यूरिक एसिड में पालक खा सकते हैं या नहीं (Spinach Benefits in High Uric Acid in Hindi)?
आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “यूरिक एसिड में पालक खाना चाहिए या नहीं, इस पर कई रिसर्च किए गए हैं। पहले के कुछ अध्ययनों कि मानें तो पालक में प्यूरिन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए यूरिक एसिड वाले लोगों को पालक से परहेज करना चाहिए। दरअसल, प्यूरिन रक्त में यूरिक एसिड को बढ़ाता है। हालांकि, हाल के अध्ययनों में पाया गया है कि यूरिक एसिड में पालक का सेवन कम मात्रा में किया जा सकता है। यानी यूरिक एसिड वाले लोग पालक का सेवन कर सकते हैं। रिसर्च के अनुसार पालक में प्यूरिन होता है, जो यूरिक एसिड या गाउट को नहीं बढ़ाता है।”
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “यूरिक एसिड का स्तर अधिक होने पर आप पालक का कम मात्रा में सेवन कर सकते हैं। जिन लोगों को हाई यूरिक एसिड की समस्या है, वे सप्ताह में एक बार पालक का सेवन कर सकते हैं। लेकिन पालक का सेवन अच्छी तरह से पकाकर ही करना चाहिए। यूरिक एसिड के रोगी को सफेद मक्खन या घी के साथ पकाकर पालक का सेवन करना चाहिए। इससे यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है।”
पालक जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है। यानी पालक खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है। पालक विटामिन के, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों के लिए जरूरी होते हैं। अगर आपको जोड़ों में दर्द रहता है, तो आप अपनी डाइट में पालक शामिल कर सकते हैं। पालक का सूप, पालक का जूस, पालक की सब्जी आदि का सेवन करना फायदेमंद होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।