यूरिक एसिड में इस तरह खाएंगे मूली तो नॉर्मल हो जाएगी समस्या, जानें किस तरह होता है फायदेमंद

Radish Benefits for Uric Acid: यूरिक एसिड की वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। यूरिक एसिड बढ़ने पर मूली का सेवन करना फायदेमंद होता है। आप सलाद के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : January 8, 2025 3:42 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Sugeeta Muterja

Radish for Uric Acid: यूरिक एसिड एक आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोग यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या से परेशान हैं। यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट उत्पाद है। यह प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। प्यूरीन कई खाद्य और पेय पदार्थों में पाए जाता है। यूरिक एसिड, खून में घुल जाता है। खून में यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रण में रहना बहुत जरूरी होता है। अगर यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जोड़ों में दर्द और सूजन, यूरिक एसिड के आम लक्षण होते हैं। यूरिक एसिड के बढ़ने की वजह से किडनी स्टोन होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। यूरिक एसिड किडनी को प्रभावित कर सकता है। यूरिक एसिड होने पर डाइट का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि मूली यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होती है। मूली खाने से यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं यूरिक एसिड में मूली खाने के फायदों (Uric Acid me Muli Khane ke Fayde) के बारे में-

क्या यूरिक एसिड में मूली खा सकते हैं?- Can we Eat Radish in Uric Acid in Hindi

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “यूरिक एसिड में मूली का सेवन किया जा सकता है। यूरिक एसिड में मूली खाना फायदेमंद होता है। यूरिक एसिड के रोगियों को अपनी डाइट में मूली जरूर शामिल करनी चाहिए। मूली खाने से यूरिक एसिड नियंत्रित होता है। दरअसल, मूली खाने से किडनी फंक्शन में भी सुधार होता है।”

यूरिक एसिड में मूली खाने के फायदे- Radish Benefits in Uric Acid in Hindi

यूरिक एसिड में मूली का सेवन कैसे करें?- How to Eat Radish in Uric Acid in Hindi

  • यूरिक एसिड की समस्या को कम करने के लिए आप मूली का सेवन कर सकते हैं। आप मूली का सेवन सलाद के रूप में कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप चाहें तो मूली की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।