
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : January 10, 2025 12:18 PM IST
Uric Acid Control Tips : यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक केमिकल है, जो एक तरह का अपशिष्ट उत्पाद है। यह मुख्य रूप से यूरिन और ब्लड में पाया जाता है। यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन को तोड़कर बनता है, जो कोशिकाओं, खाद्य पदार्थों और ड्रिंक पदार्थों में पाए जाने वाले पदार्थ हैं। अधिकांश यूरिक एसिड ब्लड में घुल जाता है और किडनी के माध्यम से फ़िल्टर होकर यूरिक के जरिए बाहर निकल जाता है। लेकिन अगर शरीर में यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाए, तो हमारी किडनी सही ढंग से इसे बाहर नहीं कर पाती है। ऐसी स्थिति में आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट इस तरह के आहार का सेवन करने की सलाह देते हैं, जिससे शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कम किया जा सके। इसमें लहसुन भी शामिल है। जी हां, लहसुन काफी हद तक आपके शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकता है। इस विषय की जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। आइए डायटीशियन से जानते हैं यूरिक एसिड में लहसुन के फायदे (Uric Acid Me Lahsun Ke Fayde) क्या हैं?
शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, लहसुन में बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो हमारे शरीर में मौजूद अतिरिक्त यूरिक एसिड को खत्म करने में काफी हद तक प्रभावी साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, लहसुन में सूजनरोधी गुण होते हैं, जिससे जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
इसके अलावा लहसुन एलडीएल (Garlic for Bad Cholesterol) को कम करने और एचडीएल (Garlic for Good Cholesterol) को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा लहसुन में विटामिन सी और बी6, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। ऐसे में अगर आपके शरीर का यूरिक एसिड काफी ज्यादा बढ़ रहा है, तो इस स्थिति में लहसुन का सेवन जरूर करें।
यूरिक एसिड में लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह करें लहसुन का सेवन?
खाली पेट चबाएं - शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए खाली पेट लहसुन चबाएं। आप रोजाना खाली पेट 2 से 3 कलियां लहसुन की खा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।
लहसुन और शहद - शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप लहसुन और शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए लहसुन को छीलकर शहद में कुछ समय के लिए डुबोकर रखें। इसके बाद इसे रोजाना खाली पेट खाएं।
लहसुन का पानी पिएं - हाई यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप लहसुन के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 1 से 2 लहसुन को 1 गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।