
Also Read
How To Control Uric Acid Level Control In Winters:सर्दियों में हाई यूरिक एसिड लेवल की समस्या बढ़ सकती है क्योंकि, सर्दियों में लोगों का चलना-फिरना और फिजिकल एक्टिविटीज कम हो जाती है। वहीं, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत तरीके की डाइट के कारण भी यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने लगता है। जैसा कि यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाने से हेल्थ भी प्रभावित होती है। हाई यूरिक एसिड के कारण जॉइंट्स में तेज दर्द और लिवर डैमेज जैसी समस्याएं बढ़ सकती है।
सर्दियों के मौसम में यूरिए एसिड लेवल को बढ़ने से रोकने के लिए डाइट पर विशेष ध्यान की जरूरत पड़ती है। जैसा कि खाने-पीने की कुछ चीजें जिनमें प्यूरीन पाया जाता है वे आपका यूरिक एसिड बढ़ा सकती हैं। इससे मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां भी गम्भीर हो सकती हैं। आइए जानें सर्दियों में किन बातों का ध्यान रखते हुए यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
अधिक मात्रा में पानी पीने से शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिंस को साफ करने में मदद होती है। आप सर्दियों में डिहाइड्रेशन से बचने और यूरिक एसिड लेवल को कम रखने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिएं। आप दिन में 8-10 गिलास पानी पी सकते हैं। इसके साथ ही अदरक का पानी, लेमन टी और अन्य प्रकार के हर्बल टी का सेवन भी यूरिक एसिड लेवल को कम रखता है।
अपनी खाने-पीने से जुड़ी आदतों में बदलाव करके आप यूरिक एसिड लेवल को कम रख सकते हैं। सर्दियों में अपनी डाइट में कुछ बदलाव जरूर करें जैसे-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।