Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
दाल खाना किसे पसंद नहीं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ दाल विशेष रूप से महिलाओं और पुरुषों को फायदा पहुंचाती है। दालों को प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्त्रोत माना जाता है लेकिन सभी दाल एक जैसी नहीं होती है। कुछ दाल महिलाओं को ज्यादा पहुंचाती हैं तो कुछ दाल पुरुषों को। जी हां, इस लेख में हम एक ऐसी दाल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विशेष रूप से पुरुषों को फायदा पुहंचाती है। इस दाल का नाम है उड़द की दाल, जो कई मायनों में पुरुषों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं क्यों पुरुषों के लिए इतनी फायदेमंद है दाल।
काले रंग की ये दाल, जिसे हम उड़द की दाल के नाम से जानते हैं आपके शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने का काम करती है। उड़द की दाल में बड़ी मात्रा में बायोऐक्टिव यौगिक पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के फूड फंक्शन को बेहतर बनाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को ऊर्जा देने का काम करती है और हम ज्यादा देर तक एनर्जेटिक रहते हैं। आधा कप उड़द की दाल में 114 kcal होती हैं, जो आपको ऊर्जा देने के लिए पर्याप्त है।
उड़द दाल को खाने के कई विकल्प हैं लेकिन अगर आप इसका सेवन साबुत उड़द या उड़द की दाल के लड्डू के रूप में करते हैं तो यह आपकी हड्डियां को मजबूत बनाने का काम करती है साथ ही इसके सेवन से बोन फ्रैक्चर का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
अगर आप चेहरे पर पिंपल्स, कील-मुहांसों से परेशान हैं तो आपको उड़द और मसूर की बिना छिलके वाली दाल का प्रयोग करना चाहिए। आप इन दोनों दाल को सुबह दूध में भिगो दें और शाम को बारीक से पीस लें। बारीक पीसने के बाद इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर एक महीन लेप बना लें। इस लेप को रात के वक्त चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर धो लें। ऐसा करने पर एक से दो बार में आपके चेहरे पर मौजूद कील मुहांसे दूर हो सकते हैं।
जैसा कि आप जानते हैं कि उड़द दाल शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती है। वे लोग, जो बेहद पतले होते हैं, उन्हें उड़द की दाल के लड्डू खाने चाहिए। दरअसल इसमें मैग्नीशियम होता है, जो दिल संबंधी रोगों को भी दूर रखता है। अगर आप देसी घी और गुड़ के साथ उड़द दाल के लड्डू बनाकर खाते हैं तो चंद दिनों में आपकी मसल्स स्ट्रॉन्ग हो जाएंगी।
उड़द की दाल में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने का काम करते हैं। इतना ही नहीं उड़द की दाल में सोडियम की मात्रा भी काफी कम पाई जाती है, वहीं इसमें पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीज की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये सारे पोषक तत्व आपके ब्लड प्रेशर को प्राकृतिक तौर पर कम रखने का काम करते हैं।