सर्दियों में खूब पी रहे हैं गर्म पानी तो जान लें इसके नुकसान, वरना सेहत पर पड़ सकता है भारी

Drinking Hot Water Side Effects : सर्दियों में गर्म पानी पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं अधिक गर्म पानी पीने से सेहत को होने वाले नुकसान क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 17, 2023 1:03 PM IST

Drinking Hot Water Side Effects :  सर्दियों के सीजन में हम में से कई लोग लगातार गर्म पानी का सेवन करते हैं। गर्म पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। यह गले में इन्फेक्शन को दूर करने के साथ-साथ पाचन को दुरुस्त करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा गर्म पानी का सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा गर्म पानी पीना भी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है? जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों में जरूरत से ज्यादा गर्म पानी पीने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में अधिक मात्रा में गर्म पानी पीने के नुकसान क्या हैं?

सर्दियों में गर्म पानी पीने के नुकसान - Drinking hot water side effects

गर्म पानी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। लेकिन अगर आप जरूरत से अधिक इसका सेवन करते हैं तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन नुकसान के बारे में-

किडनी पर पड़ता है असर

अगर आप अधिक मात्रा में गर्म पानी पीते हैं तो यह आपकी किडनी पर असर डाल सकता है। दरअसल, हमारे शरीर को नॉर्मल पानी को पचाने की आदत होती है। लेकिन जब हम सर्दियों में अचानक से जरूरत से अधिक गर्म पानी पीने लगते हैं, तो इससे किडनी पर असर पड़ने लगता है। क्योंकि किडनी गर्म पानी को आसानी से फिल्टर करने में सक्षम नहीं होता है। ऐसे में अगर आप जरूरत से अधिक गर्म पानी पी रहे हैं तो यह किडनी की परेशानी को बढ़ा सकता है। साथ ही इसे सही ढंग से कार्य करने में समस्या होती है। इसलिए कोशिश करें कि सर्दियों में गर्म पानी का सेवन सीमित मात्रा में करें या फिर हल्का गुनगुना पानी ही पिएं।

 डाइजेस्टिव सिस्टम पर डालता है असर

पाचन के लिए गर्म पानी फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप इसका जरूरत से अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपका पाचन बिगड़ भी सकता है। दरअसल, अगर आप सर्दियों में पानी को अधिक गर्म करके पीते हैं तो बॉडी के इंटरनल टिश्यूज पर ज्यादा असर डाल सकता है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अधिक गर्म पानी का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। साथ ही यह पेट में अल्सर का कारण भी बन सकता है।

मुंह और गले में हो सकती है छाले की समस्या

सर्दियों में अगर आपको अधिक गर्म पानी पीने की आदत है तो इससे आपके मुंह और गले में छाले की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में इस तरह की समस्याएं से दूर रहे तो गर्म पानी का अधिक सेवन करने से बचें।

अनिद्रा की शिकायत

रात में गर्म पानी पीकर सोने वाले व्यक्तियों की नींद बार-बार टूटती है। ऐसे में रात में सोने से तुरंत पहले गर्म पानी न पिएं। आयुर्वेद के अनुसार, हमेशा गुनगुना पानी पीना चाहिए। अधिक गर्म पानी आपके सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। इसलिए कोशिश करें कि हर सीजन में नॉर्मल पानी पिएं। यह अधिक फायदेमंद हो सकती है।

सर्दियों में अगर आपको गर्म पानी पीने की आदत है तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। वहीं, पानी को हल्का गुनगुना करके ही पिएं। अधिक गर्म पानी पीने से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source