भिंडी का पानी है बैड कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन, जानें भिंडी का पानी पीने के अन्य फायदे

इन दिनों भिंडी का पानी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है क्योंकि, कुछ लोगों के अनुसार भिंडी पानी पीने से वेट लॉस भी होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 18, 2024 2:36 PM IST

Okra water health benefits: भिंडी की सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग भिंडी की सब्जी खाना पसंद करते हैं क्योंकि यह हल्दी, टेस्टी और पेट को राहत देने वाली सब्जी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भिंडी की सब्जी खाने के साथ-साथ इसका पानी पीने से आपकी हेल्थ पर कई तरह के पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। इन दिनों भिंडी का पानी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है क्योंकि, कुछ लोगों के अनुसार भिंडी पानी पीने से वेट लॉस भी होता है। वहीं, भिंडी का पानी पीने से कुछ हेल्थ को और भी कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानें आपके स्वास्थ्य के लिए भिंडी का पानी फायदेमंद क्यों है। (Lady Finger Water Health Benefits In Hindi)

क्या भिंडी का पानी पीने से सेहत को होते हैं फायदे? (Is Okra water beneficial for health)

भिंडी की सब्जी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी6 के साथ-साथ डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है। भिंडी का सेवन करने और भिंडी का पानी पीने से इन सभी पोषक तत्वों का फायदा आपको मिल सकता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाए (Reduces Cholestrol)

भिंडी के पानी में कुछ ऐसे कार्ब्स (healthy carbs) पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करते हैं। पब मेड जर्नल (Pubmed) में छपी एक स्टडी में पाया गया कि भिंडी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करने में मदद होती है। इसी तरह यह पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है जिससे शरीर में फ्लुइड सर्कुलेशन भी बेहतर तरीके से होता है।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल में (Controls blood sugar level)

डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल हाई हो तो उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। शुगर लेवल बढ़ने के डर (spike in bloods sugar level) से डायबिटिक्स किसी भी चीज का सेवन करने से डरते हैं। भिंडी की सब्जी को रातभर पानी में भिगोकर उसका पानी पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहने के दावे किए जाते हैं। दरअसल, भिंडी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स  और फ्लेवेनॉइड्स जैसे तत्व शरीर में पहुंचकर शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में (ways to control blood sugar level from rising) सहायता करते हैं।

इसी तरह भिंडी का पानी पीने से फ्री-रैडिकल्स से होनेवाले डैमेज (Free radicals damage) से भी सुरक्षा मिलती है जो कई गम्भीर बीमारियों का रिस्क फैक्टर माना जाता है।

कैसे तैयार किया जाता है भिंडी का पानी? (How to prepare Bhindi water)

भिंडी का पानी बनाने के लिए आप भिंडी की 4-5 फलियां लें। इसे लम्बे-लम्बे टुकड़ों में काटें। फिर एक कप पानी में कटी हुई भिंडी को डाल दें। अब इसे रातभर के लिए भिगोकर रखें और अगले दिन सुबह इस पानी को पीएं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।