
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 9, 2022 11:56 AM IST
Chana Dal For Diabetics: डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल रेंज में रखना महत्वपूर्ण है और इस काम में डाइट की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जैसा कि डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान को लेकर बहुत अधिक सावधान रहना पड़ता है क्योंकि वे जो भी फूड्स खाते या पीते हैं उनसे उनके ब्लड शुगर लेवल में स्पाइक आ सकता है जो उनके लिए नुकसानदायक है। हाई ब्लड शुगर लेवल डायबिटीज से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स को बढ़ा सकता है और इससे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जो उनके शरीर का पोषण करने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने का काम करें। ऐसा ही एक देसी फूड है चने की दाल जो भारत में रोजमर्रा की डाइट में शामिल की जानेवाली एक कॉमन और महत्वपूर्ण दाल है।
चना दाल वेट लॉस, हाई बीपी कंट्रोल करने और पेट को आराम दिलानेवाली दाल मानी जाती है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसीलिए, गर्मियों में इसका सेवन अच्छा माना जाता है। वहीं, डायबिटीज में चने की दाल का सेवन करने से मधुमेह रोगियों को बहुत अधिक लाभ हो सकता है।(Chana Dal For Diabetics In Hindi)
एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी चने की दाल में अधिक होती है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और बीमारियों से बचाव करता है।