Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी समझकर खा रहे हैं? ये 5 प्रोटीन सोर्स बन सकते हैं बीमारी की वजह

कई ऐसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ हैं जो दिखने में हेल्दी लगते हैं, लेकिन  इन्हें लंबे समय तक खाया जाए, तो इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

हेल्दी समझकर खा रहे हैं? ये 5 प्रोटीन सोर्स बन सकते हैं बीमारी की वजह
VerifiedVERIFIED By: Dt. Pranjal kumat

Written by Ashu Kumar Das |Published : February 14, 2026 9:39 AM IST

Unhealthy Protein Sources You Should Avoid For Better Health: आजकल फिटनेस और मसल्स बनाने के ट्रेंड में लोग हाई प्रोटीन डाइट को सबसे बेहतर मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर प्रोटीन सोर्स सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता? कई ऐसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ हैं जो दिखने में हेल्दी लगते हैं, लेकिन  इन्हें लंबे समय तक खाया जाए, तो इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 प्रोटीन सोर्स के बारे हैं, जिन्हें अगर आप लंबे समय तक खाएं, तो बीमार बहुत बीमार पड़ सकते हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी दे रही हैं डाइटिशियन प्रांजल कुमत।

Processed Meats (Sausages, Nuggets, Salami)

Also Read

More News

1. प्रोसेस्ड मीट (सॉसेज, सलामी, बेकन)

ट्रेंड और आसानी से यूज करने के चक्कर में शहरी लोग अक्सर सॉसेज, सलामी, बेकन जैसे प्रोसेस्ड मीट का सेवन करते हैं। डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि प्रोसेस्ड मीट में प्रोटीनतो होता है, लेकिन इसमें सोडियम, प्रिजर्वेटिव और नाइट्रेट्स की मात्रा अधिक होती है। लंबे समय तक प्रोसेस्ड मीट को डाइट का हिस्सा बनाया जाए, तो इससे हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग का खतरा और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कई गुणा ज्यादा होता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की वेबसाइट पर छपी रिसर्च बताती है कि जो लोग प्रोसेस्ड मीट को लंबे समय तक डाइट में रखते हैं, उन्हें दिल की बीमारियां का खतरा ज्यादा रहता है।

2. फ्लेवर्ड या शुगर युक्त प्रोटीन शेक

आज बाजार में कई फ्लेवर्ड या शुगर युक्त प्रोटीन शेक मौजूद हैं। ये प्रोटीन शेक देखने में बेशक से बहुत ज्यादा आकर्षक लगते हों, लेकिन कई बार इनमें बहुत अधिक मात्रा में चीनी और आर्टिफिशियल फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है। डाइटिशियन बताती हैं कि ज्यादा मात्रा में चीनी और आर्टिफिशियल फ्लेवर वाले ड्रिंक का सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ना, वजन बढ़ना किडनी पर दबाव और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा होता है।

Fried Or Fast Foods

3. डीप फ्राईड मीट

स्वाद के चक्कर में अक्सर लोग चिकन और मटन को डीप फ्राई करके खाते हैं। जैसा कि आपको पता है, डीप-फ्राइड खाने को हैवी तेल और ज्यादा तापमान पर पकाया जाता है। इससे खाने में एक्रिलामाइड बढ़ जाता है। जिससे कैंसर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। नेशनल टॉक्सिकोलॉजी प्रोग्राम के अनुसार, एक्रिलामाइड को संभावित मानव कैंसरकारी (कार्सिनोजेन) पदार्थ के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसके अलावा, डीप-फ्राइड खाने में ट्रांस फैट और कैलोरी भी ज्यादा होती है। इससे मोटापा और दिल की बीमारियों का खतरा दोगुना होता है।

4. प्रोसेस्ड पनीर और चीज स्लाइस

प्रोटीन के लिए फ्रेश दूध से बनाया हुआ पनीर खाना फायदेमंद होता है। लेकिन प्रोसेस्ड पनीर और चीज़ स्लाइस में प्रोटीन के साथ- साथ हाई प्रोटीन और कैलोरी भी ज्यादा होती है। प्राजंल कुमत का कहना है कि जरूरत से अधिक मात्रा में प्रोसेस्ड पनीर और चीज़ स्लाइस को डाइट का हिस्सा बनाया जाए, तो इससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति में दिल की बीमारियों का खतरा कई गुणा ज्यादा होता है।

red meat avoid in uric acid

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. ज्यादा रेड मीट

रेड मीट में प्रोटीन अधिक होता है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो इससे हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही, रेड मीट कोलन कैंसर और पाचन से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।