Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Foods that are actually healthy for heart: दुनियाभर में ही हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है और आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर में हो रही मृत्यु के प्रमुख कारणों में हार्ट से जुड़ी बीमारियां भी शामिल हैं। हार्ट डिजीज के पीछे सिर्फ जेनेटिक कारक ही नहीं बल्कि डाइट व लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ अन्य कारक भी शामिल हैं। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सही और हेल्दी डाइट का होना बहुत जरूरी है और इसे मेंटेन न रख पाने के कारण भी लोगों को में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। हालांकि, इसके साथ-साथ कुछ मिथक भी देखे जा रहे हैं, कई ऐसे फूड्स हैं जो दिखने में अनहेल्दी होते हैं लेकिन वास्तव में आपके हार्ट के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली में सीनियर कंसल्टेंट - कार्डियोवास्कुलर एंड एओर्टिक सर्जरी, सर्जिकल लीड डॉक्टर निरंजन हिरेमठ ने ऐसे कुछ मिथक को दूर किया। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको अनहेल्दी दिख रहे होंगे लेकिन वे वास्तव में उनका सेवन करना आपके हार्ट के लिए हेल्दी माना जाता है।
हेल्थ का ध्यान रखने के लिए डाइट पर फोकस रखने वाले लोगों को फैट नाम से ही नफरत होने लगी है, ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि फैट आपके हार्ट का दुश्मन है। हालांकि, डॉक्टर निरंजन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी प्रकार के फैट हानिकारक नहीं होते हैं। सैचुरेटेड फैड वाले फूड्स हार्ट को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि अनसैचुरेटेड फैट वाले फूड्स हार्ट के लिए हेल्दी रहते हैं।
कोलेस्ट्रॉल हार्ट का दुश्मन है, लेकिन सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल। डॉक्टर निरंजन की जानकारी के अनुसार कोलेस्ट्रॉल के दो प्रकार हैं, गुड कोलेस्ट्रॉल, जिसे हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) और बैड कोलेस्ट्रॉल यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट को नुकसान पहुंचाता है, जबकि गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर में जमा हो रहे बैड कोलेस्ट्रॉल को वापस लिवर तक ले जाने का काम करता है।
ज्यादातर लोगों का मानना है कि सभी प्रकार के कार्बोहाइड्रेट्स शरीर के लिए हानिकारक होते हैं और हार्ट को भी नुकसान पहंचाते हैं। लेकिन कुछ प्रकार के कार्बोहाइड्रेट्स शरीर के लिए बुरे नहीं बल्कि अच्छे होते हैं। मीठी और रिफाइन की गई चीजों में जो कार्बोहाइड्रेट्स पाया जाता है, वह हानिकारक माना जाता है, क्योंकि वह ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं साबुत अनाज, सब्जियां व फलों में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स फाइबर से भरपूर होत है, जो हार्ट को हेल्दी रखता है।
आजकल बहुत से लोग सप्लीमेंट्स पर ध्यान देने लगे हैं। डाइट की मदद से पर्याप्त पोषक तत्व न मिल पाने के कारण लोग सप्लीमेंट्स ले रहे हैं, जो कि एक गलत आदत है। सप्लीमेंट्स लेना सही है लेकिन पूरी तरह से इन पर ही निर्धारित हो जाना गलत हो सकता है। डॉक्टर निरंजन ने बताया कि खाने-पीने की चीजों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स एक साथ शरीर को मिलते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसलिए सप्लीमेंट्स लें लेकिन आहार से मिलने वाले पोषक तत्वों को प्राथमिकता जरूर दें।
डिस्क्लेमर: हालांकि, हर व्यक्ति के स्वास्थ्य व हेल्थ कंडीशन के अनुसार कुछ फूड्स उसके लिए हेल्दी व अनहेल्दी साबित हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर व डाईटीशियन से सलाह लेकर ही अपने लिए सही डाइट का चुनाव करें।