
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 29, 2023 4:57 PM IST
Unhealthy Indian Foods that You Shouldn't Eat: जब भी स्वास्थ्य की बात आती है तो हेल्दी डाइट के बारे में चर्चा जरूर होती है। स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट का होना जरूरी है और हमारे देश में हेल्दी डाइट मतलब घर का खाना। यह सच भी है घर पर बनाया जाने वाला खाना हेल्दी होता है। क्योंकि बाहर तैयार किए गए खाने में बहुत ज्यादा मसाले होते हैं और ज्यादा मात्रा में तेल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। यही तेल व मसाले आपके पेट को नुकसान पहुंचाते हैं और साथ ही साथ सेहत से जुड़ी अन्य कई बीमारियां भी पैदा कर देते हैं। हालांकि, यह नहीं है कि घर के सारे खाने हेल्दी होते हैं। घर पर तैयार की जाने वाली कुछ प्रकार के व्यंजन भी अनहेल्दी हो सकते हैं, जो आपकी हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ व्यंजनों के बारे में बताने वाले हैं, जो दिखने में हेल्दी हैं लेकिन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
सुबह नाश्ते में परांठे खाना किसे अच्छा नहीं लगता है, लेकिन ज्यादा परांठे भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कभी कभार परांठे खाना ठीक है, लेकिन जो लोग रोजान परांठे खा रहे हैं, यह उनके शरीर के वजन को बढ़ा सकते हैं, जिससे बाद में डायबिटीज जैसी समस्याएं भी होने लगती है।
पूरी भी भारत में काफी लोकप्रिय फूड है। लेकिन ज्यादा मात्रा में पूरी का सेवन करना भी अच्छा ऑप्शन नहीं है, क्योंकि यह एक तला हुआ फूड है और इसमें न्यूट्रिशन की मात्रा काफी कम हो जाती है। तलने के बाद न्यूट्रिशन की मात्रा काफी कम हो जाती है।
ऐसे बहुत ही कम भारतीय होंगे जिन्हें नान खाना अच्छा नहीं लगता होगा। शादी-पार्टियों में ही नहीं लोग अक्सर घर पर भी नान बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि नान पूरी तरह से मैदे से बनी होती है और इसमें न्यूट्रिशन की मात्रा काफी कम होती है। ज्यादा मैदाा कोलेस्ट्रॉल और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के रिस्क को बढ़ा सकता है।
भारतीयों को हर छोटी-छोटी बातों पर पार्टी के रूप में पकोड़े बनाने का बहाना मिल जाता है। लेकिन आपको शायद पता नहीं है कि तेल में तल कर बनाए गए पकोड़े किसी भी मायने में हेल्दी नहीं माने जाते हैं। यदि आप भी घर पर हेल्दी समझ कर पकोड़े खा रहे हैं, तो आपको भी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है।
घर पर बने भटूरे हेल्दी समझकर खाना भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली बड़ी गलती हो सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं। कभी-कभार के लिए ठीक है लेकिन यदि आप बार-बार भटूरे खा रहे हैं, तो घर पर बने ही सही वे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं।