Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Foods bad for your health: खून हमारे शरीर की एक-एक कोशिका के लिए जरूरी है, क्योंकि खून के माध्यम से ही शरीर को ऑक्सीजन व अन्य पोषक तत्व मिल पाते हैं। खून को शरीर के एक-एक हिस्से में पहुंचाने रक्त वाहिकाएं सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए इन रक्त वाहिकाओं का अंदर से साफ होना बहुत जरूरी है, ताकि शरीर का सभी अंगों को सामान्य रूप से हरी पर्याप्त खून मिलता रहे। लेकिन कई बार खराब डाइट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण इन नसों में गंदगी जमा होने लगती है, जिस कारण से खून के बहाव प्रभावित हो जाता है। इसी कारण से हार्ट अटैक, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर होने जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट के माध्यम से इन रक्त वाहिकाओं को साफ रखा जा सकता है। लेकिन कई बार हम हेल्दी समझ कर ही कुछ ऐसे फूड्स खा लेते हैं, जो वास्तव में हमारी रक्त वाहिकाओं में गंदगी भरने का काम कर रहे हैं। इन फूड्स के बारे में नीचे बताया गया है।
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सफेद चावल भी एक रिफाइंड ग्रेन है, जो शरीर में जाकर तेजी से अवशोषित होता है और शुगर लेवल बढ़ाता है। कई अध्ययनों में पाया गाय है कि जो लोग बहुत ज्यादा मात्रा में सफेद चावल कासेवन करते हैं, उनकी आर्टरी में प्लाक जमने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
चीनी का सेवन करना आपकी रक्त वाहिकाओं के लिए सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है और इसलिए डाइट में कुछ हद तक इसे कंट्रोल करना भी बहुत जरूरी है। ज्यादा चीनी का सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त शुगर ट्राइग्लिसराइड के रूप में नसों में जमा होने लगती है।
अंडा हेल्दी डाइट का एक हिस्सा है, लेकिन अंडे के पीले भाग को पूरी तरह से हेल्दी डाइट में शामिल नहीं किया जा सकता है। अंडे के पीले भाग का सेवन ज्यादा करना धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड जमा करने का कारण बन सकता है। साथ ही इसमें फास्फेटिडिकोलाइन नामक तत्व धमनियों में गंदगी जमा कर सकता है।
रक्त वाहिकाओं और धमनियों को हेल्दी रखने के लिए मैदे से बनी चीजों का सेवन बंद करना बहुत जरूरी है। सफेद ब्रेड से लेकर बिस्किट हर चीज को मैदे से ही बनाया जाता है। साथ ही मार्केट में मिलने वाले कई फूड्स व स्नैक्स भी मैदे से ही बनते हैं।
अनहेल्दी फैट हमारे स्वास्थ्य का सबसे बड़ा दुश्मन बनता जा रहा है। तले हुए व डीप फ्राइड फूड्स से लेकर आइसक्रीम तक आदि में खूब मात्रा में अनहेल्दी फैट पाया जाता है, जो हमारी रक्त वाहिकाओं में गंदगी भरने का काम कर रहा हैं। घर पर बने ऐसे फूड्स व आइसक्रीम को लोग अक्सर हेल्दी समझ लेते हैं क्योंकि वे घर पर बनी है, जबकि ऐसा नहीं है।