... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 15, 2019 4:12 PM IST
ब्रोकोली में कई शक्तिशाली यौगिक होते हैं, जिससे यह स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाती है पर कई बार यही यौगिक आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। ©Shutterstock.
इन दिनों बाजार में ब्रोकोली खूब देखी जा रही है। लोग सलाद, सब्जी और सूप सहित ब्रोकली को कई तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि यह पौष्टिक सब्जी कई लोगों के लिए घातक भी हो सकती है। आइए जानें क्या हैं वह स्थिति जब ब्रोकली का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - कुकिंग की ये आदतें, देती हैं बीमारियों को दावत
जानें ब्रोकोली के बारे में
गोभी की तरह दिखने वाली हरी सब्जी जिसे हम ब्रोकोली के नाम से जानते हैं, यह ब्रासिका ओलेरेशिया गोभी परिवार में एक हरा पौधा है जिसका बड़ा फूल सब्जी के रूप मे उपयोग किया जाता है। ब्रोकोली में हरे रंग के बड़े फूल होते हैं, जो आमतौर एक मोटे, खाद्य डंठल से बाहर निकलने वाले पेड़ जैसी संरचना में व्यवस्थित होते हैं। ब्रोकोली की तीन मुख्य किस्में (varieties) होती हैं जिनमें कैलाब्रेस ब्रोकोली सबसे आम प्रजाति है। ब्रोकोली और बैंगनी फूलगोभी स्प्राउट्रिंग इस सब्जी की दो अन्य किस्में हैं जो ज्यादातर यूरोपीय और भूमध्य देशों में पायी जाती हैं। ब्रोकोली खाने का सबसे अच्छा तरीका उनको भाप में पकाकर खाना है, उन्हें उबालें या उमसे मौजूद पोषक तत्वों को संरक्षित रखने के लिए सलाद ग्रीन्स के रूप कच्चे खाएं।
यह भी पढ़ें – हर रोज बदलें कुकिंग ऑयल, सेहत रहेगी दुरुस्त
ब्रोकोली में पाए जाने वाले पोषक तत्व
इस आयुर्वेदिक खाद्य सब्जी में पोषक तत्व, कार्बनिक यौगिकों, खनिज और विटामिनों की बहुत अच्छी मात्रा होती है। इसलिए यदि आप इसे अपने आहार में शामिल करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। ब्रोकोली में विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट और क्रोमियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। यह आहार फाइबर, पेंटोथेनिक एसिड, विटामिन बी 6, विटामिन ई, मैंगनीज, फॉस्फोरस, कोलाइन, विटामिन बी 1, विटामिन ए, पोटेशियम, और तांबे का भी अच्छा स्रोत होता है। ब्रोकली में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और ग्लूकोसिनोलेट्स भी होते हैं। इसमें ग्लूकोसिनोलेट्स से बन आइसोथियोसाइनेट्स (isothiocyanates) कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा ब्रोकली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, जस्ता, कैल्शियम, लौह, नियासिन और सेलेनियम भी उपस्थित रहते हैं।
यह भी पढ़ें - नीम तोड़ता है कैंसर कोशिकाओं का संगठन, जानें इस वीडियो में
नुकसानदायक भी हो सकती है ब्रोकोली
पर जरूरी नहीं है पोषण से भरपूर ब्रोकोली सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक हो। कई बार यह नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। इसके शक्तिशाली यौगिकों के कारण कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है।
जिन लोगों का रक्त पतला होता है उनके लिए ब्रोकली का सेवन अच्छा नहीं होता क्योंकि यह रक्त-थक्के में बड़ी भूमिका निभाता है।
इसके अधिक इस्तेमाल से पेट में गैस और जलन हो सकती है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए भी इसके सीमित सेवन की ही सलाह दी जाती है।
अगर आप पहले से ही पाचन संबंधी गड़बडि़यों का सामना कर रहे हैं तो आपको ब्रोकोली बिना डॉक्टरी सलाह की नहीं खानी चाहिए।