... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 17, 2020 12:04 PM IST
क्या विटामिन डी कोरोनावायरस के संक्रमण को करता है प्रभावित? इन डायट से करें इसकी पूर्ति
Covid-19 and Vitamin-D : ब्रिटेन के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का कहना है कि अश्वेत लोगों में कोरोनावायरस फैलने का डर काफी अधिक है। एक्सपर्ट्सा का कहना है कि कोरोनावायरस के संक्रमण से अश्वेत लोगों को श्वसन की समस्याएं हो रही हैं। विश्लेषण बताते हैं कि हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले दक्षिण एशियाई मूल के लोगों की मौत होने की संभावना अधिक है। इस वजह से यूनाइटेड किंगडम में पब्लिक हेल्थ सेक्टर के अधिकारियों द्वारा कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए विटामिन डी (Covid-19 and Vitamin-D) और इसके डाइट की जांच की जा रही है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि गर्म देशों में रहने वाले और अनुवांशिक रूप से गहरे रंग की स्किन वाले लोगों को श्वेत रंग के लोगों की तुलना में विटामिन डी की कमी (Covid-19 and Vitamin-D) को पूरा करने के लिए अधिक समय तक धूप में रहने की आवश्यकता है।
शोधकर्ताओं को विटामिन डी के इस अध्ययन से यह समझने में मदद मिल सकती है कि कुछ व्यक्ति अन्य लोगों की तुलना में कोरोनावायरस से अधिक प्रभावित क्यों होते हैं और कोरोनोवायरस महामारी से लड़ने में उनकी क्या भूमिका होती है। विटामिन डी कैसे शरीर को कोविड-19 से बचाता है, इसके बारे में यह अध्ययन करेगी।
हाल ही में अध्ययन हुआ था कि कोरोनावायरस के मामलों और विटामिन डी की कमी (Vitamin d Deficiency) होने के बीच गहरा संबंध है। इस शोध में यह बात सामने आई है कि व्हाइट ब्लड सेल्स के कार्य को काफी हद तक विटामिन डी (Corona & Vitamin D) नियंत्रित करता है। विटामिन डी व्हाइट ब्लड सेल्स (White Blood Cells) को साइटोकाइन्स (Cytokines) नाम की कोशिकाओं को शरीर में बढ़ने नहीं देता है। यह कोशिका कोरोनावायरस के मरीजों (Coronavirus patient) में तेजी से बढ़ते हैं।
गाय के दूध में विटामिन डी (Vitamin D) की मात्रा प्रचुर रूप से होती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, एक गिलास गाय के दूध में आपकी दैनिक जरूरत का 20% विटामिन डी होता है। इसके साथ ही गाय के दूध में कैल्शियम की मात्रा भी अधिक होती है, जो हड्डियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। डीके पब्लिशिंग की पुस्तक ‘हीलिंग फूड्स’ के मुताबिक, “पूर्ण वसा वाले दूध का सेवन करें, क्योंकि इसमें केवल 4 प्रतिशत वसा होती है, इसे मलाई के जरिए बाहर निकालने पर इसमें घुलनशील विटामिन ए, डी, ई और के भी कम हो जाते हैं।”
दही प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन डी (Vitamin D) के साथ फोर्टिफ़ाइड भी पाया जाता है। बाहर के पैकेट की दही या फिर स्टोर की गई दही के बदले आप घर में ही दही को जमाएं। घर से जमीं हुई दही सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसके साथ ही यह विटामिन डी की कमी को भी पूरा कर सकता है।
इन दिनों फैले कोरोना वायरस से बचने के लिए खट्टे फल खाने की सलाह दी जा रही है। इन फलों में संतरा भी शामिल है। संतरे में खास बात ये है कि इसके सेवन से ना सिर्फ विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है, बल्कि इसके सेवन से आप विटामिन डी (Vitamin D) की कमी को भी दूर कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना नाश्ते में एक गिलास फ्रेश संतरे का जूस पीने से दिन की शुरुआत अच्छी होती है।
दलिया एक ऐसा आहार है, जिससे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके साथ ही ओट्स और कई साबुत अनाज से विटामिन की की पूर्ति की जा सकती है।
New Symptoms of Corona: बुखार, खांसी से पहले दिखे ये 2 नए लक्षण, तो हो सकता है कोरोना