एक्‍ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने कहा संतरे के साथ उसके छिलके भी खाती हूं, जानिए आखिर इतनी बड़ी एक्‍ट्रेस क्‍यों खाती है संतरे के छिलके

एक्‍ट्रेस ट्विंकल खन्‍ना ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर लिखा है "एक सीक्रेट ये है कि मैं संतरे के साथ उसके छिलके भी खाती हूं। जानिए क्‍यों फायदेमंद होता है संतरे के छिलकों को खाना-

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 3, 2021 11:08 AM IST

Twinkle Khanna Eats Orange Peels: ज्‍यादातर लोगों को लगता है कि बॉलीवुड सेलेब्‍स करोड़ों रुपये कमाते हैं तो वो सिर्फ महंगी चीजों के साथ ही रहना पसंद करते हैं। हालांकि शौक पूरे करने के लिए ऐसा कहा जा सकता है लेकिन जब बात खानपान या सेहत की आती है तो सेलेब्‍स भी नेचुरल और ऑर्गेनिक चीजों को चुनते हैं। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और एक्‍टर अक्षर कुमार की पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना ने अपने हाल ही में किए एक पोस्‍ट में बताया है कि वो संतरे के छिलकों को भी प्रयोग करती हैं। एक्‍ट्रेस ट्विंकल खन्‍ना ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर लिखा है "एक सीक्रेट ये है कि मैं संतरे के साथ उसके छिलके भी खाती हूं। संतरों के छिलकों में संतरों से ज्‍यादा फाइबर होता है। साथ ही में ऑरेंज पील का इस्‍तेमाल स्‍क्रब के रूप में भी करती हूं। आप भी बताएं कि संतरे के छिलकों को आप और किस तरह से यूज कर सकते हैं और कमेंट करें।"

क्‍यों फायदेमंद होता है संतरे के छिलकों को खाना

आपको बता दें कि संतरों के छिलकों में फाइबर, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन B6, कैल्शियम और अन्‍य पोषक तत्‍व होते हैं। संतरों के छिलकों में अच्छी मात्रा में पॉलीफेनोल्स होते हैं जो कई बीमारियों से बचाते हैं। प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले रसायन लिमोनीन की उपस्थिति के कारण संतरे के छिलके कैंसर से भी बचाते हैं। आहार व पोषण विशेषज्ञ कहते हैं कि संतरे के छिलके में प्रचुर मात्रा में फाइबर और पैक्टिन नामक तत्व होता है जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। कब्ज होने पर 1 चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को 1 गिलास दूध के साथ सेवन करें। इससे तुरन्त आराम मिलता है।

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है सिट्रस

  • सिट्रस का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नींबू के जूस में सिट्रस होता है जो हिमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है। नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है जो शरीर में इसकी कमी नहीं होने देता है। विटामिन सी की कमी से शरीर में हिमोग्लोबिन का भी स्तर कम होने लगता है।
  • ऑरेंज का जूस सिट्रस फ्रूट होता है। इसमे पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता और यह शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देता है। ऑरेंज का जूस हाइड्रेट भी रखता है शरीर को जिससे शरीर के अंदर पर्याप्त मात्रा में ब्लड बनने की प्रक्रिया होती रहती है।
  • अंगूर भी सिट्रस फ्रूट है। अंगूर में विटामिन सी, एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व अधिक होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखते हैं। इसके सेवन से त्वचा में निखार आता है। ग्रेपफ्रूट यानी चकोतरा का यूज करने के लिए आप एक ग्रेपफ्रूट का गूदा निकाल लें। इसमें 1 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आपकी त्वचा कोमल, साफ और हेल्दी हो जाएगी।
  • अगर आप थोड़ा कड़वा स्‍वाद बर्दाशत कर सकते हैं तो आपकेा आंवले का सेवन भी करना चाहिए। आंवला पेट के साथ ही स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source