
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 18, 2021 12:14 PM IST
Image credits by: प्रोबॉयोटिक्स गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। प्रोबॉयोटिक्स के लिए आप सुबह खाली पेट दही खा सकते हैं।
मानसून एक ऐसा मौसम है जिसमें तमाम तरह कीड़े मकोड़े तो पनपने ही है साथ ही बैक्टीरियां और वायरस भी खूब फलते फूलते हैं जो कई तरह की बीमारियों और डाइजेस्टिक समस्याओं का कारण बनते हैं। बरसात के मौसम में ह्यूमिडिटी बढ़ने के कारण हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में अगर खाना अच्छी तरह से नहीं पचेगा तो वो आंतों में फंस जाता है जो कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। बरसात में गंदगी के कारण डायरिया, पीलिया, टाइफाइड और फूड प्वॉइजनिंग जैसी बीमारियों होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। यदि कोई वायरस आपके पेट में चला गया और उसका समय पर इलाज नहीं किया गया तो वो उससे कई तरह से इंफेक्शन हो सकते हैं। अपनी गट हेल्थ या आंतों को स्वस्थ्य और साफ रखने के लिए जरूरी नहीं है कि दवाओं का सेवन ही किया जाए, बल्कि सही घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी आप आंतों को एकदम साफ रख सकते हैं। ऐसा ही एक नुस्खा है हल्दी का पानी (Turmeric water For Intestine In Hindi) जो आंतों के लिए अमृत समान है। आइए जानते हैं आंतों को साफ करने के लिए हल्दी का पानी किस तरह पीना चाहिए और इसके अलावा वो क्या चीजें हैं जो आंतों (Best Drink For Intestine) को साफ रख सकती हैं।
आंतों के लिए हल्दी का पानी अमृत समान होता है। आंतों के लिए क्यों फायदेमंद है हल्दी का पानी? दरअसल, हल्दी के पानी में एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके अलावा हल्दी में पाए जाने वाले करक्यूमिन केमिकल की मौजूदगी के कारण पेट दर्द, दस्त, मरोड़ और इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (यह बड़ी आंत (large intestine) को प्रभावित करती है) जैसी समस्याएं सही होती हैं। जबकि एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज आंतों में जमी गंदगी को मल के रास्ते बाहर निकालती है। अब आप खुद ही समझ सकते हैं कि हल्दी आंतों के लिए कितनी फायदेमंद है। इसलिए आप भी रोज 1 ग्लास हल्दी का पानी पी सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत असान है। सबसे पहले 1 ग्लास पानी गर्म करें और इसमें आधी चम्मच हल्दी डालकर मिक्स करें और इसे पीएं। अगर आप इसका स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.