Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हल्दी भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। भारतीय रीति रिवाजों में हल्दी वाले दूध का महत्त्व बहुत अधिक है। इससे बहुत सारे रोगों को ठीक किया जा सकता है। दरअसल हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है। जो अपने एंटी-आक्सिडेंट व एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण जाना जाता है।
ये तत्व हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स व इन्फ्लेमेशन से बचाते हैं। अपने एंटीसेप्टिक व एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण हल्दी सर्दी, जुखाम व ठंड को ठीक करने में भी सक्षम मानी जाती है। इन्हीं गुणों की वजह से हल्दी का दूध काफी प्रचलित है। लेकिन यदि आपको हल्दी वाला दूध या चाय पीना पसंद नहीं है तो आप सर्दी जुखाम व वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए हल्दी की चटनी भी प्रयोग कर सकते हैं।
हम हल्दी की चटनी की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो न केवल आपको भीतर से गर्म रखेगी, बल्कि सर्दी और फ्लू के दौरान इंफेक्शन से भी बचायेगी। इस हल्दी की चटनी में लहसुन भी प्रयोग होने के कारण इम्युनिटी भी मजबूत रहती है।
एक चटनी ब्लेंडर में सभी सामग्री जैसे लाल मिर्च, हल्दी, कलौंजी, लहसुन व नमक को एक साथ डाल कर पीस लें। आप इसे किसी सिल पर भी पीस सकते हैं। इससे आप को एक पारंपरिक व अनोखा स्वाद मिलेगा।
एक पैन में थोड़ा सा तेल लें और हल्दी मिश्रण को उसमें मिलायें। इसे मीडियम फ्लेम पर तब तक चलाएं जब तक एक्स्ट्रा पानी खत्म नहीं हो जाता।
जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बन्द कर दें व इस चटनी को एक बर्तन में निकालें और गर्म-गर्म रोटियों के साथ या चावल के साथ इस का लुत्फ उठाएं।
इस चटनी को खाने से न केवल आपको खाना स्वादिष्ट लगेगा बल्कि आप को बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे। जैसे आप का इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और किसी भी तरह की बीमारी व इंफेक्शन से दूर रहेंगे। इस चटनी से आपके जोड़ों का दर्द भी कम होगा। यही नहीं आपका लिवर भी डिटॉक्सीफाई होगा।
इन सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए आप हफ्ते में लगभग एक या दो बार तो इस चटनी को अपनी डागट में शामिल कर सकते हैं। अतः इन सर्दियों में अपनी डाइट में इस चटनी को शामिल करें और स्वस्थ रहें।