... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
हल्दी व दालचीनी चाय वेट लॉस के लिए रामबाण.
वजन कम करने के लिए कई तरह के डाइट टिप्स के बाद हल्दी व दालचीनी वेट लॉस चाय के बारे में भी जान लें. हल्दी के सेवन से मोटापा तेजी से कम होता है. बैली फैट कम करने के लिए भी हल्दी का सेवन फायदेमंद होता है. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार अगर हल्दी का सेवन किया जाये तो पेट की चर्बी आसानी से कम की जा सकती है. कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि हल्दी में सूजन कम करने के गुण पाये जाते हैं. दालचीनी भी वजन कम करने में मददगार होती है. अगर सुबह के समय खाली पेट हल्दी व दालचीनी की चाय पी जाए तो तेजी से वजन कम होता है. आइए जानते हैं हल्दी व दालचीनी की चाय कैसे बनाएं.
एक चम्मच हल्दी
दालचीनी पाउडर एक चुटकी
एक चम्मच शहद
आपको हल्दी व दालचीनी चाय बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले एक कप से थोड़ा अधिक पानी उबलने के लिए रख दें. पानी जैसे ही उबलने लगे उसमें हल्दी व दालचीनी का पाउडर डाल दें. कुछ देर में ही इसे उतार कर छान लें.
अब इस चाय में एक चम्मच शहद मिलाकर हल्की-हल्की चुस्की के साथ सेवन करें. हल्दी व दालचीनी की चाय आप एक सप्ताह तक अगर लगातार पीते हैं तो वजन कम होना शुरु हो जाता है.
इस चाय का सेवन डायबिटीज के रोगी भी कर सकते हैं. डायबिटीज रोगियों के ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी यह चाय फायदेमंद होती है. नेचुरल वेट लॉस के लिए इन 10 तरीकों से शहद का करें इस्तेमाल.
वजन घटाने के बाद वेट मेंटेन रखने के लिए यह है सबसे कारगर तरीका.