
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dr Anjana Kalia
काली मिर्च और हल्दी में कई गुण होते हैं।
बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम भी लेकर आता है। बारिश के मौसम में सर्दी, खांसी- जुकाम, गले में खराश, पेट से जुड़ी परेशानियां और इम्यूनिटी के कमजोर होने की परेशानी होती है। बारिश में होने वाली इन परेशानियों को दूर करने के लिए लोग कई तरह के नुस्खों को आजमाते हैं। इन्हीं नुस्खों में शामिल है हल्दी और काली मिर्च का सेवन करना। मेरे पड़ोस वाली आंटी बारिश का मौसम आने से 10 दिन पहले से ही बच्चों को दूध में हल्दी और काली मिर्च डालकर देने लगती थी। उनका कहना था हल्दी और काली मिर्च का मिश्रण इम्यूनिटी को बढ़ाता है और बारिश में होने वाली बीमारियों से बचाता है। बारिश में अगर आप भी बार- बार बीमार पड़ते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं हल्दी और काली मिर्च को एक साथ खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी दे रही हैं दिल्ली के द्वारका स्थित कालिया क्लीनिक की आयुर्वेदिक एक्सपर्ट अंजना कालिया।
अंजना कालिया का कहना है कि बारिश में हल्दी और काली मिर्च को एक साथ खाने से एक नहीं बल्कि कई तरह के फायदे मिलते हैं। हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नाम तत्व पाया जाता है। खास बात यह है कि हमारा शरीर करक्यूमिन को आसानी से अवशोषित नहीं कर पाता है, लेकिन काली मिर्च में पाया जाने वाला पाइपरीन (Piperine) इस कमी को दूर करता है। आइए जानते हैं कि मानसून में हल्दी और काली मिर्च का सेवन करने के फायदों के बारे में-
हल्दी और काली मिर्च इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है।
बारिश के मौसम में बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से पनपते हैं। ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होना जरूरी होता है। NIH (National Center for Biotechnology Information) की रिसर्च बताती है कि करक्यूमिन शरीर में सूजन को कंट्रोल करके ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है। बारिश में जब बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है तब हल्दी और काली मिर्च को एक साथ लेने से सर्दी, खांसी औ जुकाम को कम करने में मदद मिलती है।
बरसात के मौसम में गंदे पानी और लंबे समय तक पकाए गए खाने से गैस, अपच, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में हल्दी और काली मिर्च पाचन एंजाइमों को ज्यादा एक्टिव करने में मदद करती हैं। अंजना कालिया का कहना है कि बारिश में हल्दी और काली मिर्च को एक साथ दूध में मिलाकर लेने से आंतें एक्टिव हो जाती हैं। इससे पेट में दर्द, गैस और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
बरसात के मौसम में कई लोगों को सुस्ती और थकान महसूस होती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि बारिश के मौसम में संतुलित खानपान के साथ हल्दी और काली मिर्च का सेवन किया जाए तो इससे शरीर की थकान दूर हो सकती है।
बारिश के अगर किसी व्यक्ति को हल्की सूजन, जोड़ों में जकड़न या मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है तो हल्दी के एंटी-इन्फ्लेमेटरी और काली मिर्च के पाइपरीन गुण इससे राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं।
मानसून में नमी के कारण त्वचा से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं। त्वचा की परेशानियों को दूर करने में भी हल्दी और काली मिर्च काफी फायदेमंद होती है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण त्वचा को सपोर्ट करते हैं। रिसर्च बताती है कि हल्दी और काली मिर्च का सेवन करने से पिंपल्स, एक्ने और झाइयों की परेशानी कम होती है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार बारिश में हल्दी और काली मिर्च का सेवन करना तभी फायदेमंद होता है जब सही खानपान को अपनाया जाए। हल्दी और काली मिर्च को खाने का सही तरीका नीचे बताया गया हैः
मानसून में हल्दी और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन लेने से सेहत को कई तरह से फायदा मिलता है। लेकिन बारिश में हल्दी और काली मिर्च का मिश्रण तभी फायदेमंद होता है, जब आप सही खानपान के साथ इसका सेवन करें।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। हल्दी और काली मिर्च का सेवन संतुलित आहार का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इन्हें किसी बीमारी के इलाज नहीं माना जा सकता है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, छोटे बच्चे को स्तनपान करवा रही हैं, ब्लड थिनर, डायबिटीज या किसी अन्य बीमारी की दवा ले रहे हैं तो हल्दी और काली मिर्च का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।