नॉन-वेज खाने वाले आयोडिन के लिए डायट में शामिल कर सकते हैं ये 4 चीज़ें !

नैचुरल चीज़ें जिन्हें खाकर आप आयोडिन की अपनी रोज़ाना ज़रूरत को पूरा कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 6, 2018 5:01 PM IST

आयोडिन की कमी की समस्या हमारे देश में काफी ज़्यादा देखी जाती है। प्रेगनेंसी के दौरान आयोडिन की विशेष आवश्यकता होती है, इसके साथ ही बच्चे के विकास में भी आयोडिन की खास भूमिका होती। हमारे शरीर में आयोडिन की कमी के परिणाम गंभीर हो सकते हैं। इसीलिए यह ज़रूरी हो जाता है कि हम  अपने भोजन में ऐसी चीज़ें शामिल करें जो आयोडिन युक्त हों। खुशकिस्मती से हमारे आसपास आसानी से खाने-पीने की ऐसी चीज़ें उपलब्ध हैं जिनसे आयोडिन प्राप्त होता है।  आयोडिन का सबसे आम स्रोत है आयोडिनयुक्त नमक। इसके अलावा ताज़ा सब्जियों और ताज़े सी फूड के माध्यम से आयोडिन प्राप्त किया जा सकता है। कुछ  शाकाहारी चीज़ों में आयोडिन से भरपूर होती हैं, लेकिन साथ ही नॉनवेज खाने वालों के लिए भी कई विकल्प हैं।  आज हम आपको पता रहे हैं नॉन-वेज या मांसाहारी भोजन खानेवाले लोगों के लिए कुछ ऐसी ही नैचुरल चीज़ों के बारे में जिन्हें खाकर आप आयोडिन की अपनी रोज़ाना ज़रूरत को पूरा कर सकते हैं।

  1. उबले अंडे- विटामिन ए, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर उबले हुए अंड़े अपने आप में सम्पूर्ण भोजन है। एक अंडे से 12 माइक्रोग्राम आयोडिन मिलता है। इसलिए रोज़ सुबह उबले हुए अंडे और दूध ज़रूर पीएं।
  2. केकड़ा या समुद्री झींगा- अगर आपको सीफूड पसंद है तो केकड़ा या समुद्री झींगा (श्रिम्प) ज़रूर खाइए। क्योंकि आयोडिन की आपकी रोज़ाना ज़रूरत झींगे से पूरी हो सकती है। 100 केकड़ा से 100 माइक्रोग्राम आयोडिन मिलता है।
  3. कॉड मछली- मछली खानेवाले लोगों को अपने भोजन में कॉड मछली शामिल करनी चाहिए। क्योंकि इससे प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नेशियम और विटामिन ई तो मिलता ही है। साथ ही इसमें कैलोरी और फैट नहीं होता। 85 ग्राम कॉड फिश से 99 माइक्रोग्राम आयोडिन मिलता है।
  4. टूना मछली- टूना मछली प्रोटीन से भरपूर होने के कारण काफी लोकप्रिय है लेकिन साथ इसमें उच्च मात्रा में विटामिन डी और आयोडिन होता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source