
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 30, 2020 1:58 PM IST
दूध में तुलसी की पत्तियां डालकर पीने से होने वाले सेहत लाभ। © newstracklive
Tulsi Milk Benefits in hindi: कोरोनावायरस से खुद का बचाव करने के लिए आज लोग हेल्दी खाना खा रहे हैं। घर का बना काढ़ा (Homemade kadha) पी रहे हैं, ताकि इम्यूनिटी मजबूत (Strong immunity) हो और कोरोना से बचे रहें। इतना ही नहीं लोग घर पर ही एक्सरसाइज, योग आदि का सहारा ले रहे हैं ताकि वजन ना बढ़े। शारीरिक रूप से एक्टिव रहें। कुछ लोग आयुर्वेद का भी सहारा ले रहे हैं। आयुर्वेद में तुलसी (Tulsi benefits) का सबसे ज्यादा इन दिनों इस्तेमाल हो रहा है, क्योंकि तुलसी में इतने गुण मौजूद होते हैं जो आपको संक्रमण से बचाते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं। तुलसी का पौधा यदि आपके घर में भी है, तो इसका सेवन जरूर करें। हालांकि, आप तुलसी का काढ़ा (Tulsi kadha) पी रहे होंगे, इसकी पत्तियों को खाते होंगे। दूध भी हर दिन लोग पीते हैं, लेकिन क्या कभी आपने तुलसी और दूध का सेवन (Tulsi Milk Benefits in hindi) एक साथ किया है? आप जानते हैं कि तुलसी को दूध के साथ पीने से भी सेहत को कई तरह से लाभ होते हैं? नहीं जानते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि तुलसी वाला दूध पीने से क्या-क्या फायदे (Tulsi with Milk Benefits) होते हैं...
तुलसी में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीकार्किनोजेनिक जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो हार्ट डिजीज, सांस से संबंधित रोगों (Tulsi benefits in hindi) से बचाए रखता है। इसके अलावा तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करती हैं। मौसम बदलने से कई तरह के इंफेक्शन से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं, फ्लू होता है, इनसे बचने के लिए भी आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं। इन दिनों तुलसी का काढ़ा (Benefits of tulsi kadha) पीना सबसे हेल्दी आयुर्वेदिक पेय पदार्थ है।
दूध कैल्शियम का मुख्य स्रोत है और हड्डियों और दांतों की सेहत के लिए कैल्शियम बहुत आवश्यक तत्व होता है। इसके अलावा, दूध में प्रोटीन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम, विटामिन ए व बी-12, राइबोफ्लेविन जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। दूध बच्चों के साथ ही बड़ों-बूढ़ों को भी प्रत्येक दिन पीना (Benefits of Milk in hindi) चाहिए। दूध पीने से नींद अच्छी आती है, वजन कम होता है, हृदय रोगों से बचाव होता है। वर्कआउट करने के बाद दूध पीने से एनर्जी लेवल बढ़ती है।
1 तुलसी को दूध में डालकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Basil milk) बढ़ती है। आप कई खतरनाक रोगों से बचे रहते हैं। हार्ट डिजीज के होने का खतरा कम होता है। यदि किसी को दिल से संबंधित कोई रोग है, तो वे खाली पेट तुलसी वाला दूध पिएं। इससे दिल की सेहत में सुधार आता है।
2 तुलसी को दूध में डालकर पीने से सर्दी-जुकाम नहीं होती है। जब दूध में तुलसी की पत्तियों (Tulsi leaves) को उबालकर पीते हैं, तो इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण बढ़ जाते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। इस तरह से कोई भी भोजन जल्दी पच जाता है और आपका वजन भी नहीं बढ़ता है।
3 दूध में तुलसी की पत्तियां मिलाकर पीने (Tulsi Milk Benefits in hindi) से फ्लू नहीं होता है। तनाव की समस्या दूर होती है। स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करने में मदद करता है तुलसी वाला दूध। आपको इसके लिए एक गिलास गर्म दूध में तुलसी की कुछ पत्तियां डालकर पीना होगा। आप चाहें तो इसे 2-3 मिनट तक उबाल भी सकते हैं।
4 एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण दूध और तुलसी का सेवन एक साथ करने से आप कई तरह के कैंसर से बचे रह सकते हैं। इससे कैंसर की कोशिकाएं डेवलप नहीं होती हैं। साथ ही किडनी प्रॉब्लम, सिरदर्द, कोल्ड-कफ जैसी समस्याओं में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।
5 वायरल बुखार होने पर आप दूध में तुलसी के पत्ते, लौंग और काली मिर्च मिलाकर उबालें। इसे ठंडा करके पीने से वायरल बुखार की समस्या दूर होती है।
Tulsi For weight Loss: तुलसी के पत्तों से यूं करें अपना वजन कम