चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए यूं बनाएं लीची का जूस, डिहाइड्रेशन से भी मिलेगी राहत

गर्मियों में लीची का फल खाने के साथ-साथ आप इसका जूस पी सकते हैं। आइए जानें लीची का जूस बनाने का तरीका और इसके सेवन का सही समय।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 28, 2024 3:37 PM IST

Lychee Juice to beat the heat:  गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गयी है। वहीं, रसीले फल और सब्जियां खाने की भी सलाह लोगों को दी जाती है। इन फूड्स में वॉटर कंटेट अधिक होता है जो शरीर को अंदर से साफ करने और हाइड्रेट करने का काम करता है। तुरई, लौकी जैसी सब्जियां और तरबूज-ककड़ी जैसे फलों का सेवन गर्मियों में विशेष तौर पर लाभकारी है।

ऐसा ही एक जूसी फल है लीची जो केवल गर्मियों के 2 महीनों में मिलता है। विटामिन सी से भरपूर लीची खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। साथ ही यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी काम करने में मदद करती है। लीची में पाए जाने वाले पोषक तत्व हार्ट हेल्थ में सुधार करते हैं वहीं, ये मोटापा घटाने में भी मदद करते हैं। गर्मियों में लीची का फल खाने के साथ-साथ आप इसका जूस पी सकते हैं। आइए जानें लीची का जूस बनाने का तरीका और इसके सेवन का सही समय

गर्मियों में रिफ्रेश होने के लिए पीएं लीची का जूस, ये है रेसिपी (Lychee Juice Recipe for summer season)

लीची का जूस बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 20-25 लीची फ्रूट
  • एक कटोरी आइस क्यूब्स (Ice cubes)
  • एक नींबू (Lemon Juice)
  • पानी

जूस बनाने की विधि

  • लीची के फलों को साफ करें और उनका छिलका निकाल कर किसी बर्तन में रखें।
  • अब एक चाकू की मदद से लीची को कट करें और उसके बीज निकाल दें।
  • कटी हुई लीची को किसी ब्लेंडर या मिक्सी में डालें। अब इसमें आधा गिलास पानी (या जरूरत के अनुसार) मिलाएं।
  • अब मिक्सी चलाकर जूस बना लें।
  • फिर इस जूस में बर्फ और नींबू का रस मिलाएं। पसंद के अनुसार काला नमक (Black Salt) या पुदीने की पत्तियां (Mint Leaves) भी मिला लें।
  • फिर, इस जूस का ताजा ही पीएं।

दिन में दोपहर के समय आप लीची के जूस का सेवन (right time to drink Lychee Juice in summer season) कर सकते हैं। यह ताजगी देगा और गर्मी से राहत भी।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source