Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Chutney for Constipation : आज के समय में हमारे खानपान में काफी ज्यादा बदलाव हो चुका है। इसकी वजह से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिसमें कब्ज की परेशानी शामिल है। कुछ लोगों को हर दूसरे दिन कब्ज की शिकायत होने लगी है। ऐसी स्थिति में समझ नहीं आता है कि आखिर क्या करें। कई बार मल इतना त्यादा कठोर होता है कि बाथरूम में बैठते ही पसीने छूटने लगते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए एक असरदार उपाय लेकर आएं हैं। यह एक ऐसी खास चटनी है, जिसके सेवन से आप अपने पेट को सुबह उठते ही पूरी तरह से साफ कर सकते हैं। इस अनोखी चटनी का नाम है ओल या फिर जिमीकंद की चटनी। बिहार इसे काफी चाव से खाया जाता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे क्या हैं?
आवश्यक सामग्री
विधि
सबसे पहले ओल को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और कुकर में डालकर करीब 4 से 5 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद इसे ठंडा करके हाथों की मदद से अच्छी तरह से मसल लें। अब इसमें साबुत सरसों तो सिलबट्टे की मदद से पीसकर डालें। साथ में हरी मिर्च, सरसों का तेल और नींबू का रस मिक्स करें। लीजिए स्वादिष्ट ओल की चटनी तैयार है। अब आप इसे अपने खाने की थाली में परोसें।
जिमीकंद से बनी चटनी आपके कब्ज की परेशानी को दूर कर सकता है। यह सर्दियों के सीजन में मिलने वाली सब्जी है। इसमें फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है। साथ ही इसकी तासीर भी गर्म होती है, जो पेट को साफ करने में काफी ज्यादा मददगार है। यह नियमित रूप से अगर आप इसे अपनी थाली में शामिल करते हैं, तो इससे गैस्ट्रोइंस्टेस्टाइल की परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है।
कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए जिमीकंद की चटनी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।