... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
आप इसे बच्चों के टिफिन में भी सर्व कर सकती हैं। तेल या घी में पकी हुई होने के कारण यह चिपकेगी नहीं। आप चाहें तो इसे ईवनिंग स्नैक्स या सुबह के नाश्ते में भी सर्व कर सकती हैं। © Shutterstock
सावन की तीज के साथ ही भारत में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। त्यौहारों को अकसर मीठे व्यंजनों (healthy recipe) के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। पर अगर आप मीठा खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार आप नमकीन सेवईं (healthy recipe) ट्राय कर सकते हैं। इसकी रेसिपी भी बहुत आसान है और यह टेस्टी भी है। आप इसे सेवईं उपमा भी कह सकते हैं। और जब चाहें सुबह या शाम के नाश्ते में बना सकते हैं।
मोटी सेवईं या हाथ से तोड़े हुए जवें – 100 ग्राम
प्याज – 1 कटी हुई,
टमाटर – 1 कटा हुआ,
हरी मिर्च – 1 कटी हुई,
मटर – ¼ कप,
हरा धनिया – ¼ कप,
राई – ¼ चम्मच,
हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच,
नमक स्वादानुसार
मोटी सेवई को एक कड़ाही में घी डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें| फिर इसे एक प्लेट में निकाल कर रख ले| आजकल बाजार में भुनी हुई सेवईं भी मिलती हैं। ऐसे में आपको बहुत थोड़े से तेल की जरूरत होगी। केवल सेवईं उपमा बनाने के लिए।
अब कड़ाही में 2-3 चम्मच तेल डालकर गरम करें | फिर राई से तड़का लगाये | अब प्याज और हरी मिर्च डालकर भूने | प्याज जब हल्की ब्राउन हो जाए तो उसमे टमाटर, हल्दी पाउडर, मटर और नमक डालकर ढक्कन से ढक दे | जब मटर और टमाटर पक जाए तो सेवई डालकर पानी डाले | सेवई जब गल जाए और पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दे | अब गरमागरम सेवई तैयार है इसे प्लेट में सर्व करे |
आप इसे बच्चों के टिफिन में भी सर्व कर सकती हैं। तेल या घी में पकी हुई होने के कारण यह चिपकेगी नहीं। आप चाहें तो इसे ईवनिंग स्नैक्स या सुबह के नाश्ते में भी सर्व कर सकती हैं। बच्चों को इस पर सॉस डालकर खाना और भी अच्छा लगेगा।
Cheese benefits : नाश्ते में जरूर खाएं एक टुकड़ा पनीर, दिन भर रहेगी एनर्जी
Quinoa benefits : वजन घटाने के साथ और भी कई लाभ देता है क्विनोआ