Healthy Recipe: कॉर्न फ्लेक्स खाकर हो गए हैं बोर, तो शेफ रणबीर ब्रार की यह रेसिपी ट्राई करें

सेलिब्रिटी शेफ रणबीर ब्रार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों को यह कॉर्नफ्लेक्स से बने इस शेक  तैयार करने की रेसिपी और इसके हेल्दी फायदे भी बताएं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 30, 2019 12:27 PM IST

कॉर्न फ्लेक्स (Corn Flakes) एक पॉप्युलर ब्रेकफास्ट आइटम है। यह शक्ति देता है और पेट भरता है। लेकिन जो लोग इसे खाना नहीं पसंद करते या जिन्हें दूध के साथ रोज़-रोज़ कॉर्नफ्लेक्स खाकर बोरियत हो गयी है उनके लिए हम लिख रहे हैं एक एक्सपर्ट रेसिपी -जो है कॉर्नफ्लेक्स शेक।  Healthy Recipe of Corn Flakes Shake

सेलिब्रिटी शेफ रणबीर ब्रार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों को यह कॉर्नफ्लेक्स से बने इस शेक  तैयार करने की रेसिपी और इसके हेल्दी फायदे भी बताएं। Health Benefits of Corn Flakes

कॉर्नफ्लेक्स शेक बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

  • 100ग्राम या एक कटोरी कॉर्नफ्लेक्स
  • एक गिलास दूध
  • शहद
  • पुदीने के पत्ते
  • इलायची पाउडर
  • चिरौंजी-पिस्ते और बादाम (या अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स)

कॉर्नफ्लेक्स शेक बनाने का तरीका-

  • एक मिक्सी या ब्लेंडर में कॉर्नफ्लेक्स, शहद, पुदीने के पत्ते और ड्राईफ्रूट्स डालें।
  • इसमें एक गिलास दूध मिलाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • अब इसमें अपनी पसंद के अनुसार, शहद, इलायची पावडर और प्रून्स डालकर एक बार और ब्लेंड करें।
  • यह  हेल्दी शेक एक प्रोटीन से भरपूर नाश्ता हो सकता है जो काफी देर तक आपको एनर्जी देगा और आपका पेट भी भरेगा।

क्यों है कॉर्न फ्लेक्स एक हेल्दी नाश्ता:

  • मक्के के दाने और कॉर्न फ्लेक्स कार्बोहाइड्रेड से भरपूर होते हैं, जो कि एनर्जी का स्रोत है। कॉर्न फ्लेक्स खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में एनर्जी मिलती है साथ ही पेट को देर तक भरा हुआ रखता है।
  • कॉर्न में जो फाइबर होता है वह मलाशय या कोलन में जमे हुए खाद्द पदार्थों को निकालने में सहायता कर कब्ज़ के कष्ट से राहत दिलाता है।
  • भुट्ठे या कॉर्न में बीटा-कैरोटीन होता है जो विटामिन ए के उत्पादन में सहायता करता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ शरीर में खून की कमी जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
  • ज़िंक, फॉस्फोरस, मैग्नेशियम और आयरन  जैसे मिनरल्स से भरपूर मक्के हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। प्रेगनेंट महिलाओं, स्कूल जाने वाले बच्चों के अलावा गठिया या अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए मक्का एक अच्छा भोजन साबित हो सकता है।