दिन में सिर्फ 1 बार इस ड्रिंक को पीने से जोड़ों में जमा यूरिक एसिड हो जाएगा बाहर, घर पर इस तरह करें तैयार

Best Drink For High Uric Acid : शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप एक खास ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और अन्य फायदे क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 15, 2023 10:14 AM IST

Best Drink For High Uric Acid : यूरिक एसिड हमारे शरीर में एक प्राकृतिक अपशिष्ट उत्पाद है, जो प्यूरीन नामक खाद्य पदार्थों के पाचन के कारण बनता है। इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थों में प्यूरीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसके सेवन से एसिड का स्तर शरीर में बढ़ने लगता है। आमतौर पर हमारा शरीर किडनी और यूरिन के माध्यम से यूरिक एसिड को फ़िल्टर करता है। लेकिन अगर आप बहुत अधिक प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो हमारी किडनी इसे सही ढंग से फिल्टर नहीं कर पाता है। ऐसे में कई तरह की परेशानी हो सकती है, जिसमें किडनी डैमेज, किडनी में पथरी, जोड़ों में दर्द, गाउट इत्यादि हो सकती है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड का स्तर 6.8 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर (मिलीग्राम/डीएल) से कम होना चाहिए। अगर 6.8 मिलीग्राम/डीएल के अधिक यूरिक एसिड का स्तर है, तो इसे हाइपरयुरिसीमिया माना जाता है। इस स्थिति में गठिया भी हो सकता है। यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप कई तरह के खाद्य पदार्थों को सेवन कर सकते हैं। वहीं, अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो एक खास ड्रिंक की रेसिपी बनाकर रोजाना पी सकते हैं। इस लेख में हम आपको एक ऐसे ड्रिंक की रेसिपी बताएंगे, जिससे आपके शरीर में यूरिक एसिड का स्तर कुछ ही दिनों में कम हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस ड्रिंक की रेसिपी और पीने का सही तरीका क्या है?

दिन में सिर्फ 1 गिलास ड्रिंक से घटाएं यूरिक एसिड का स्तर

आवश्यक सामग्री

  • चिया सीड्स - 1 चम्मच
  • मेथी दाना - 1 चम्मच
  • नींबू का रस - 2 चम्मच
  • शहद - 1 चम्मच

विधि 

  • इस खास ड्रिंक को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 गिल पानी लें। 
  • इसमें चिया सीड्स और मेथी दाना को डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। 
  • सुबह इसमें नींबू का रस और शहद मिक्स करके पिएं। 
  • पूरे दिन में सिर्फ 1 बार इस ड्रिंक को पीने से आपके शरीर से यूरिक एसिड का स्तर काफी हद तक कम हो सकता है।

नींबू और चिया सीड्स से बने इस खास ड्रिंक के अन्य फायदे

  • इस ड्रिंक को नियमित रूप से पीने से न सिर्फ यूरिक एसिड का स्तर कम हो सकता है, बल्कि यह आपके वजन को भी घटाने में प्रभावी माना जाता है।
  • यह प्रभावी ड्रिंक वेट लॉस के लिए भी काफी हद तक कारगर साबित हो सकता है। 
  • ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। 
  • यह ड्रिंक आपके ब्लड शुगर लेवल को भी घटा सकता है। 
  • पाचन शक्ति को बढ़ावा देने के लिए आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

इस ड्रिंक को पीने का सही समय क्या है?

वैसे तो आप इस ड्रिंक को यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए किसी भी समय पी सकते हैं। लेकिन अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करें। खाली पेट इस ड्रिंक के सेवन से आपके शरीर की सारी गंदगी बाहर हो जाएगी, जिससे यूरिक एसिड को घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप इस खास ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी हद तक बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source