
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 19, 2024 12:13 PM IST
Uric Acid Kaise kam Karein : यूरिक एसिड हमारे ब्लड में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ है, जिसका उत्पादन प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। अधिकांश यूरिक एसिड आपके रक्त में घुल जाता है और किडनी से होकर गुजरता है और आपके पेशाब (मूत्र) के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन अगर ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाए, तो किडनी पर इसका जोर पड़ता है। ऐसी स्थिति में शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है, इसके कारण किडनी डैमेज का भी खतरा रहता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कई तरह के खाद्य पदार्थ फायदेमंद होते हैं, जिसमें करी पत्ते से तैयार चटनी शामिल है। जी हां, करी पत्ते की चटनी आपके ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को प्रभावी ढंग से कम कर सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड कम करने में कैसे फायदेमंद है करी पत्ते की चटनी और कैसे घर में इसे करें तैयार?
शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए करी पत्ता काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कई तरह के गुण जैसे- एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में काफी हद तक प्रभावी साबित हो सकते हैं। अगर आप अपने शरीर में यूरिक एसिड को खींचकर बाहर फेंकना चाहते हैं, तो इससे बनी स्वादिष्ट चटनी का सेवन जरूर करें।
नारियल के छिलकों को निकालकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन को डालकर बारीक पीस लें। इसके बाद तड़का तैयार करें, इसके लिए पैन में थोड़ा सा तेल, राई, करी पत्ता, साबुत लाल मिर्च और हींग डालकर नारियल में तड़का लगाएं। लीजिए स्वादिष्ट चटनी तैयार है। आप करी पत्ते को पीसकर भी चटनी में मिक्स कर सकते हैं।
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में करी पत्ता फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, यह एक मात्रा इलाज नहीं है, इसके अलावा आपको अपने खानपान, डाइट और दवाओं पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है।