
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 20, 2019 1:43 PM IST
ओवर ईटिंग से बचने के लिए ट्राई करें ये टिप्स। © Shutterstock.
पौष्टिक भोजन करना शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन कुछ भी उल्टा-सीधा दिन भर खाते रहना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ओवर ईटिंग की आदत से अक्सर लोग ग्रस्त होते हैं। इससे मोटापा बढ़ने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। अधिक वजन कई अन्य शारीरिक समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में एक बार में ही अधिक खाने या ओवर ईटिंग की बजाय थोड़ी-थोड़ी देर पर खाएं। आप इन टिप्स को अपनाकर खुद को ओवर ईटिंग से बचा सकते हैं।
ओवर ईटिंग से बचने के लिए ट्राई करें ये टिप्स
पानी खूब पिएं: यदि आप खुद को ओवर ईटिंग से बचाना चाहते हैं, तो खूब पानी पिएं। इससे आपका पेट भरा रहेगा। बहुत तेज भूख भी नहीं लगेगी। खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पिएं। सुबह के समय गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से शरीर की कैलोरी कम होती है और शरीर का मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ता है।
स्टार्टर्स का लुत्फ लें: स्टार्टर्स में कम वसा वाले सूप, सब्जि़यों से बने सूप और सलाद खाएं। ये सभी शरीर में फाइबर्स की आपूर्ति पर्याप्त रूप से करते हैं।
मात्रा हो लिमिट: जो लोग खाने के शौकीन होते हैं, अक्सर वे खाना देखते ही खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। कम मात्रा में खाना खाने की आदत डालें और उस पर अडिग रहें, चाहे आप बहुत अधिक भूखे ही क्यों न हों।
अधिक खाना सेहत के लिए ठीक नहीं: अगर आप स्वस्थ आहार ले रहे हैं तो भी आपके लिए पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा खाना जरूरी है। भूख की तीव्र इच्छा से बचें वरना अधिक भूख लगने पर आप ज्यादा खा लेंगे। भूख लगने पर कम वसा वाले आहार या फल ही खाएं।
खाना चबाकर खाएं: एक शोध में पता चला है कि जो महिलाएं धीरे खाती है, वो सामान्य से 70 प्रतिशत तक कम कैलोरी का उपयोग करती हैं। खाने को ठीक प्रकार से चबाने से पाचन क्रिया से सम्बन्धित हार्मोन बनते हैं और इनसे हमें यह एहसास होता है कि हमारा पेट भर गया।
छोटे बर्तन का करें इस्तेमाल: आप ओवर ईटिंग से बचना चाहते हैं, तो छोटी प्लेट और कटोरी में खाना लें। आपकी प्लेट में जितना अधिक खाना होगा, आप उतना ही खाएंगे। जैसे-जैसे बर्तन की साइज कम होगी, आपके आहार की मात्रा भी कम होती जाएगी।
स्नैक्स से दूरी: लोग तब अधिक खाते हैं, जब खाना उनकी आंखों के सामने होता है। एक अच्छा उपाय यह हो सकता है कि आप स्नैक्स को आलमारी में या रंगीन कंटेनर में रखें।
फाइबर युक्त आहार लें: अपनी रसोई में स्वस्थ आहार रखें जैसे पास्ता, फल, पैक्ट्ड डायटरी फाइबर्स और काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स, फल और सब्जियां जो डायटरी फाइबर के साथ पैक की गयी हों। अधिक मात्रा में फाइबर युक्त आहार लें, जिससे आपको आहार की आपूर्ति महसूस हो।